फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेरा अनुयायियों ने मीडिया कर्मियों पर किया हमला

डेरा अनुयायियों ने मीडिया कर्मियों पर किया हमला

Thu, 21 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
डेरा अनुयायियों ने मीडिया कर्मियों पर किया हमला
डेरा अनुयायियों ने मीडिया कर्मियों पर किया हमला
विज्ञापन

कवरेज के लिए डेरा सच्चा सौदा के बगीचों के पास गए थे मीडियाकर्मी, अनुयायियों ने चारों तरफ से घेर लिया
अवरोध लगाकर गाड़ी के आगे फेंके लोहे के ड्रम और साइकिलें, तेज स्पीड से गाड़ी भगाकर मीडिया कर्मियों ने बचाई जान
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र में डेरा अनुयायियों की ओर से मीडिया कर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार जारी हैं। समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों पर डेरा सच्चा सौदा की खबरों से विचलित डेरा अनुयायी चार बार मीडिया कर्मियों पर हमला कर चुके हैं। बुधवार दोपहर डेरा सच्चा सौदा के पास कवरेज के लिए गए मीडिया कर्मियों को डेरा अनुयायियों ने घेर कर हमला किया। मीडिया कर्मियों ने गाड़ी भगाकर जान बचाई। हमले के संबंध में सदर पुलिस थाना में मीडिया कर्मियों की ओर से अज्ञात डेरा अनुयायियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार डेरा प्रबंध कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीआर नैन की ओर से एसआईटी के पूछताछ में मंगलवार को खुलासा किया था कि डेरा की जमीनों में 600 लोगों की अस्थियां दफन हैं। इन लोगों के नामों की सूची पीआर नैन ने एसआईटी को सौंपी थी। बुधवार दोपहर 12 मीडियाकर्मी दो गाड़ियों में सवार होकर डेरा सच्चा सौदा के बगीचों के पास पहुंचे। मीडिया कर्मी कवरेज करने लगे तो बगीचों में छुपे डेरा अनुयायियों ने मीडिया कर्मियाें के चारों तरफ घेराबंदी कर दी। बाहर निकलने के रास्ते पर लोहे के बड़े ड्रम और बलियां रखकर मार्ग बाधित कर दिया। खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर मीडियाकर्मी गाड़ियों में बैठे तो डेरा अनुयायी हाथों में लाठियां लेकर उनकी तरफ दौडे़। जान बचाने के लिए गाड़ी चालकों ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई तो डेरा अनुयायियों ने गाड़ी के आगे साइकिलें और ड्रम फेंके। गाड़ी चालकों ने अवरोधकों की परवाह न करते हुए फुल स्पीड पर गाड़ी चलाकर मीडिया कर्मियों को डेरा सच्चा सौदा इलाके से दूर ले गए।
विज्ञापन

एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर विवेक शर्मा और दीपक कुमार ने बताया कि डेरा अनुयायियों ने जिस प्रकार मीडिया कर्मियों के चारों तरफ घेरा बनाया उससे साफ था कि उनकी मीडिया कर्मियों को मारने की पूरी तैयारी थी। गाड़ी के शीशे पर लाठियां मारी गईं, लोहे के ड्रम फेंके गए। गाड़ी चालकों ने रास्ते में रखे गए अवरोधकों की परवाह नहीं की और गाड़ी फुल स्पीड से चलाकर सभी की जान बचा ली। एक अन्य न्यूज चैनल के रिपोर्टर सुरेंद्र सैनी ने बताया कि डेरा अनुयायी ये नहीं चाहते थे कि डेरा को लेकर कोई खबर अखबारों में प्रकाशित हो या न्यूज चैनलों पर चले। हमले के संबंध में सदर पुलिस थाना में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई गई है। सदर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed