फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दो युवकों ने किया युवती का अपहरण, केस दर्ज

दो युवकों ने किया युवती का अपहरण, केस दर्ज

Sun, 04 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
दो युवकों ने किया युवती का अपहरण, केस दर्ज
दो युवकों पर युवती को अगवा करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

कालांवाली। क्षेत्र के गांव से दो युवक गांव की ही एक युवती का 30 अक्तूबर की सांय को अगवा कर ले गए। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि 30 अक्तूबर की सांय को उसकी बेटी किसी काम से गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि गांव के ही दो युवक कुलदीप सिंह व छिंदा सिंह उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। उन्होंने दोनों के घर जाकर पता किया तो वे भी गायब मिले। उन्हें पूरा शक हो गया कि वे दोनों ही उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed