{"_id":"5b64adbe4f1c1b764d8b654e","slug":"21533324734-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक परेशानी के चलते व्यक्ति ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक परेशानी के चलते व्यक्ति ने लगाया फंदा
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर जान दी
सिरसा। शहर के मेला ग्राउंड क्षेत्र में मानसिक परेशानी के चलते एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी को कुछ देर बाद घटना के बारे में पता चला। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। मेला ग्राउंड स्थित गली नंबर 4 निवासी करीब 35 वर्षीय शिशुपाल पुत्र मोमनराम, जोकि मजदूरी करता था। पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने वीरवार की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।