फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सदर थाने पहुंचे परिजन

ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सदर थाने पहुंचे परिजन

Tue, 15 May 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सदर थाने पहुंचे परिजन
दस मई को महिला ने लगाई थी फांसी, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


सिरसा।
गांव मल्लेकां में दस मई को हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में मृतका के परिजन ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार शाम सदर थाना पहुंचे। परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका बिमला के पिता तेजाराम ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी बेटी को तंग करते थे और उन्होंने ही उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि बिमला ने फांसी लगाई थी, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी आया है। परिजनों के आरोपों की जांच कर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। बठिंडा निवासी तेजाराम का कहना है कि उसकी बेटी बिमला की शादी 2003 को मल्लेकां निवासी धर्मपाल से हुई थी। गौतलब है कि दस मई को मल्लेका निवासी बिमला का शव घर पर फंदे से लटका हुआ मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के पति धर्मपाल का बयान दर्ज करके इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। शुरूआती जांच में पता चला कि पति-पत्नी बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। ऐसे में पुलिस को लगता है कि आरोपियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला बनता है। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जांच के बाद पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed