फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ट्रक छोड़कर अंधेरे में गायब हुए गौतस्कर, सदर थाना पुलिस ने 12 गौवंशों को नंदीशाला पहुंचाया

ट्रक छोड़कर अंधेरे में गायब हुए गौतस्कर, सदर थाना पुलिस ने 12 गौवंशों को नंदीशाला पहुंचाया

Fri, 27 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रक छोड़कर अंधेरे में गायब हुए गौतस्कर, सदर थाना पुलिस ने 12 गौवंशों को नंदीशाला पहुंचाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली (सिरसा)।
बीती रात उपमंडल के गांव नीलांवाली के समीप स्थित टोल प्लाजा पर सदर थाना पुलिस डबवाली ने सूचना के आधार पर एक यूपी के ट्रक को रोका। ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 12 गोवंश थे। जिस पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, जबकि गोतस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

सदर थाना के एएसआई तारा चंद ने बताया कि बुधवार देर रात उन्हें कालांवाली गोरक्षा सेवा समिति के सदस्य विनोद कुमार पुत्र किशोरी लाल ने फोन पर सूचित किया कि एक ट्रक में गोतस्करी की जा रही है। करीब दो बजे उन्होंने एक ट्रक आते देखा और उसे रुकने का इशारा किया। ट्रक में सवार गोतस्कर अपना ट्रक छोड़कर भाग गए। जब उन्होंने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 12 गोवंश पाए गए। जिसे पुलिस द्वारा गोशाला डबवाली में ले जाया गया, लेकिन गोशाला के प्रधान कमलेश गोयल व उपप्रधान गोवर्धन दास ने उक्त गोवंशों को गोशाला में रखने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने नंदीशाला के प्रधान विनोद बांसल से संपर्क किया और गोवंशों को नंदीशाला में उतारा। नंदीशाला के प्रधान विनोद बांसल ने बताया कि गोशाला डबवाली की प्रबधंक कमेटी के पास सरकार के अलावा शहरवासियों के सहयोग से भारी दान राशि एकत्र होती है और गौशाला में पशुओं को रखने की समुचित व्यवस्था भी है, जबकि नंदीशाला में पशुओं को रखने की अभी तक पूरी व्यवस्था नहीं हो पाई है और उनके पास पशु लादने के साधन भी नहीं है फिर भी उन्हाेंने नंदीशाला में बेसहारा गोवंशों को आश्रय दिया है। उन्होंने सरकार के अलावा शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नंदीशाला में गोवंश हेतु हराचारा और निर्माण कार्य में अपना हर संभव सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed