फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ैर फिसलने से चोपटा नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान की मौत

ैर फिसलने से चोपटा नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान की मौत

Sat, 24 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ैर फिसलने से चोपटा नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चोपटा।
खंड के गांव मानकदीवान के नंबरदार कृष्ण बैनीवाल पैर फिसलने से नोहर फीडर में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर बारह बजे की है। शव को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढाई घंटे बाद लुदेसर गांव के पास बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस को दिए बयान के मुताबिक गांव मानकदीवान निवासी भाल सिंह पुत्र नंदराम ने बताया कि वो अपने चचेरे भाई नंबरदार कृष्ण पुत्र रामेश्वर के साथ खेत में पानी लगा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे कृष्ण सिरसा-चोपटा पुलिस के पास नोहर फीडर नहर में पानी देखने गया था जो कि काफी देर तक वापस नहीं आया। उन्होंने मामले की सूचना चौपटा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी का स्तर कम करवाकर गोताखोरों की मदद से कृष्ण को ढूंढना शुरू किया। करीब ढाई घंटे बाद कृष्ण का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर लुदेसर गांव के रकबे से बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में भाल सिंह के ब्यान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव के पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवाया। गौरतलब हो कि कि कृष्ण गांव मानकदीवान के नंबरदार थे वहीं वो चोपटा नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान भी थे। उनके निधन पर चोपटा नंबरदार एसोसिएशन के सदस्यों, चोपटा तहसील परिसर के कर्मचारियों व अन्य गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होने से नहर में गिरा बाइक सवार युवक, तलाश जारी
डबवाली। एक बाइक सवार युवक वीरवार देर शाम अनियंत्रित होकर गांव जंडवाला बिश्नोइयां के निकट से होकर गुजरने वाली राजस्थान कैनाल में जा गिरा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव चौटाला निवासी मुकेश पुत्र कर्म सिंह (27) वीरवार शाम बाइक पर सवार होकर राजस्थान की ओर आ रहा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर कैनाल पुल से टकरा गई और बाइक सवार मुकेश उछलकर नहर में जा गिरा। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी रमेश के परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से मुकेश की तलाश में जुटी हुई है।

पैर फिसलने से नोहर फीडर में गिरा चोपटा नंबरदार एसोसिएशन का प्रधान, मौत
ढाई घंटे बाद लुदेसर गांव के पास से बरामद हुआ शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed