फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ट्रक ने लिया ट्रैक्टर-ट्राली, इनोवा और ट्रक को चपेट में,

ट्रक ने लिया ट्रैक्टर-ट्राली, इनोवा और ट्रक को चपेट में,

Sat, 04 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने लिया ट्रैक्टर-ट्राली, इनोवा और ट्रक को चपेट में,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर एक ट्रक ने ओढां और बडागुढ़ा क्षेत्र में एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इन हादसों में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। दुर्घटना का कारण धुंध और चालक के नशे में होना बताया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। घायलों को ओढां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है।
ओढां में सालमखेड़ा नहर के निकट एक ट्रक ने मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे मेें एक प्रवासी मजदूर महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को ओढां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिरसा रेफर कर दिया गया है। ओढां निवासी बलजीत सिंह के अनुसार वह गांव चोरमार से ट्रैक्टर-ट्राली में मजदूर बैठाकर आ रहा था कि सालमखेड़ा नहर पुल के निकट सामने से गलत साइड से आ रहे ट्रक ने ट्राली को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में ट्राली पलटने से मजदूरों में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद साथ लगते होटल पर मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुुंचकर घायल को बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में एक महिला बलवीर कौर पत्नी भोला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजदूर अंग्रेज कौर, बग्गड़ कौर, बल्लो कौर, जीता राम, छिंदो, जोगिंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह, वीरपाल कौर और भोला सिंह के अलावा ट्रैक्टर चालक बलजीत सिंह सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी मजदूर पंजाब के मुक्तसर क्षेत्र से गांव फक्कर थेहड़ी के बताए गए हैं।
विज्ञापन


चोरमार में भी मारी दो वाहनों को टक्कर
ट्रैक्टर ट्राली को चपेट में लेने के बाद उक्त ट्रक ने चोरमार में एक इनोवा और ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना का कारण धुंध और चालक के शराब के नशे में होना बताया गया है। उक्त ट्रक ने चोरमार में सर्वप्रथम एक इनोवा गाड़ी को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए, जिसके ट्रक ने बिजलीघर के निकट सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक सर्वप्रथम ओढां में डिवाइडर से टकराया, जिसके बाद सालमखेड़ा के निकट ट्रैक्टर ट्राली को अपनी चपेट में लेने के बाद चोरमार में गलत साइड में जाकर सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दूसरे ट्रक चालक को चोटें आई हैं। चालक ऋषिकेश राय के अनुसार वह बठिंडा से ट्रक में गत्ता भरकर सिरसा जा रहा था। उसने बताया कि चोरमार में बिजली घर के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने उसके ट्रक को टक्कर मार दी। चालक ने बताया कि उक्त ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक कृष्ण लाल निवासी टिकरी (यूपी) को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ जगदीशचंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी चालक का मेडिकल कराया गया, जिसमें पता चला कि आरोपी ने नशे की दवा का सेवन किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed