फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में महिला सहित चार नामजद

मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में महिला सहित चार नामजद

Mon, 08 Apr 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में महिला सहित चार नामजद
सिरसा। एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष की एक महिला सहित चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। दहेज न देने की सूरत में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 26 नवंबर 2017 को परिवार की ही एक महिला व तीन अन्य ने मारपीट की तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने पहले तो डर के मारे परिजनों को कुछ नहीं बताया। उपरोक्त लोगों की धमकियों से परेशान होकर उसने गत दिवस परिजनों को इस संबंध में बताया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द चारों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed