फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   फ्यूचर मेकर के बाद चिटफंड कंपनी टिप्स जोन ने लोगों को ठगा

फ्यूचर मेकर के बाद चिटफंड कंपनी टिप्स जोन ने लोगों को ठगा

Mon, 15 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
फ्यूचर मेकर के बाद चिटफंड कंपनी टिप्स जोन ने लोगों को ठगा
ढाई माह पुरानी चिटफंड कंपनी 550 लोगों के ढाई करोड़ लेकर फरार
विज्ञापन

मुंबई से ढाई माह पहले सिरसा आया रितेश पटेल, दो पीड़ितों की शिकायत पर दस लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज
कम समय में रुपये दोगुना करने का लालच देती थी कंपनी
सिरसा। फ्यूचर मेकर के बाद अब सिरसा शहर की एक चिटफंड कंपनी टिप्स जोन शहर के 550 लोगों के क रीब ढाई करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई। इस कंपनी के सीएमडी रितेश पटेल ने ढाई माह पहले सिरसा में चिटफंट कंपनी खोली थी। कंपनी के खिलाफ सादुलशहर निवासी विकास व जगदीश कुमार ने शिकायत देकर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर एमडी रितेश पटेल के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विकास व जगदीश ने बताया कि उन्हें अपने भट्टू में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार ने चिटफंड कंपनी टिप्स जोन के बारे में बताया था। उन्हें बताया गया कि ये कंपनी जमा करवाई राशि को दोगुना करके देती है। विकास व जगदीश ने लालच में आकर टिप्स जोन कंपनी में 24 अगस्त 2018 को 10 लाख 65 हजार रुपये जमा करवा दिये। दोनों ने ये राशि कंपनी के एमडी रितेश पटेल, संदीप शर्मा व अजीत यादव को दी थी। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि उन्होंने एमडी रितेश से राशि देने के बदले रसीद मांगी तो रितेश ने कहा कि कंपनी किसी को भी रसीद नहीं देती। पैसे जमा करने के बाद रितेश पटेल ने कंपनी के नियम बताते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि अब प्रति माह दो लाख दस हजार रुपये उन्हें मिलेंगे। एक माह होने पर दोनों ने रुपये मांगे तो 30 सितंबर 2018 को कंपनी ने उन्हें चैक देने का वादा किया। रितेश पटेल ने उन्हेें कहा कि चैक नहीं राशि खाते में डाल दी जाएगी। नौ अक्तूबर को उनके खाते में 1.36 लाख रुपये कंपनी की ओर से जमा करवाए गए जबकि राशि दो लाख दस हजार रुपये बनती थी। विकास व जगदीश ने एमडी रितेश पटेल से बात की तो उसने कहा कि अब तुम्हे कुछ नहीं मिलेगा, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इसके बाद कंपनी के एमडी सहित इससे जुड़े पदाधिकारी लापता हो गए। टिप्स जोन कंपनी में निवेश करने वाले सिरसा निवासी कई लोगों ने बताया कि उक्त कंपनी सिरसा से करीब ढाई करोड़ रुपये लेकर फरार हुई है। उक्त लोगों का कहना है कि कुछ दिन इंतजार करने के बाद अगर उन्हें उनके रुपये वापस नहीं मिलते तो वे भी पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन

स्थायी कार्यालय खोलने के बजाय होटल से संचालित किया जाता था कामकाज
टिप्स जोन कंपनी करीब ढाई माह पहले सिरसा में आई थी। कंपनी ने स्थायी रूप से अपना कोई कार्यालय तो नहीं खोला लेकिन बेगू रोड स्थित एक होटल से सारा कामकाज संचालित किया जाता था। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने सिरसा शहर में कई एजेंट बनाए और इन एजेंटों के माध्यम से करीब 300 लोगों ने कंपनी में करोड़ों रुपये का निवेश किया। कंपनी ने रानियां अनाज मंडी में भी अपना एक एजेंट नियुक्त किया। रानियां क्षेत्र के करीब 250 लोगों ने टिप्स जोन कंपनी में लाखों का निवेश किया हुआ है। इसके अलावा राजस्थान के विभिन्न शहरों के काफी लोगों ने भी टिप्स जोन में अपनी रकम लगाई हुई है। शिकायतकर्ता जगदीश का कहना है कि कंपनी का एमडी रितेश पटेल खुद को मुंबई का रहने वाला बताता था। इस कंपनी ने उनकी ही तरह सैंकड़ों लोगों को अपने जाल में फंसा कर करोड़ों की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी टिप्स जोन के एमडी रितेश पटेल व इससे जुड़े संदीप शर्मा व अजीत यादव के खिलाफ सादुलशहर निवासी विकास व जगदीश ने धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। कंपनी ने दोनों से दस लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी आरोपी फरार हैं लेकिन जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।
लक्ष्मण सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed