{"_id":"5b903e06867a557ec86b94b4","slug":"201536179718-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मोटर स्टार्ट करते वक्त करंट से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मोटर स्टार्ट करते वक्त करंट से युवक की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मोटर स्टार्ट करते वक्त करंट से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। गांव फतेहपुरिया नियामत खां में खेतों में ट्यूबवेल की मोटर स्टार्ट करते वक्त करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बारे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार गांव फतेहपुरिया नियामत खां निवासी करीब 20 वर्षीय चरणजीत जोकि खेतीबाड़ी करता था। मंगलवार की सुबह वह खेतों में सिंचाई के लिए गया था। इसी दौरान जब वह ट्यूबवेल की मोटर चलाने लगा तो उसे करंट का जोरदार झटका लगा। उसके शोर मचाने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान कुछ लोगों के कहने पर वे उसे वापस खेतों में ले गए और मिट्टी में दबा दिया। लेकिन सांय को वह जिंदगी की जंग हार गया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा और परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था।