फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

सिरसा। गांव सिकंदरपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता का बयान दर्ज कर आरोपी पति सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार गांव बणी निवासी गीता की शादी सात वर्ष पहले गांव सिकंदरपुर निवासी इंद्रजीत के साथ हुई थी। गीता के पिता बणी निवासी दर्शन सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बेटी को शादी के बाद से ही दहेज को लेकर परेशान करने लगे। रविवार शाम को उसके पास ससुराल वालों का फोन आया। उसके बताया गया कि गीता की तबियत ठीक नहीं है। वे उसे प्राइवेट अस्पताल में लेकर जा रहे हैं। दर्शन सिंह अस्पताल पहुंचा तो गीता को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद दर्शन सिंह ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी गीता का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई है। सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी का कहना है कि मृतका के पिता का बयान दर्ज करके फिलहाल आरोपी पति इंद्रजीत, जेठ रमेश, जेठानी नीरू सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा जांच हेतु लैब में भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का असली कारण सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed