फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव कालूआना के पूर्व सरपंच की पत्नी ने एसपी कार्यालय में शुरू किया धरना

गांव कालूआना के पूर्व सरपंच की पत्नी ने एसपी कार्यालय में शुरू किया धरना

Thu, 02 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
गांव कालूआना के पूर्व सरपंच की पत्नी ने एसपी कार्यालय में शुरू किया धरना

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। क्षेत्र के गांव कालूआना के पूर्व सरपंच जगदेव सहारण की हुई मौत के मामले में 9 माह बीत जाने के बाद भी आरोपी बनाए गए कर्मचारियों पर कार्रवाई न होने पर मृतक की धर्मपत्नी ने एसपी कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है। परिवार के लोगों के साथ गांव के ग्रामीण भी महिला के समर्थन में उतर आए हैं। दोपहर को एसपी ने महिला को बातचीत के लिए बुलाया था। महिला ने आरोपी बनाए गए पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करने की शर्त रखी। जिसे एसपी ने मानने से साफ इनकार कर दिया। इसपर महिला ने कहा कि जब तक कर्मचारियों को सस्पेंड नहीं किया जाता। धरना लगातार जारी रहेगा। गीता देवी की मांग है कि एएसआई जगतराम, एसआई सतबीर सिंह को सस्पेंड किया जाए।
मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि 15 अक्तूबर 2017 को पुलिस हिरासत में उसके पति की मौत हुई थी। शुरू में जहां पुलिस ने सामान्य धाराएं लगाकर इतिश्री कर ली। वहीं महिला व उसके परिजनों की ओर से पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से भी कार्रवाई के लिए संपर्क साधा गया। यहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को विभिन्न धाराओं के तहत मृतक के साथ मौजूद पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। लेकिन पुलिस ने अभी तक दोषी कर्मचारियों को न तो अभी गिरफ्तार किया है। महिला का कहना है कि गंभीर आरोप होने के बाद भी पुलिस ने मामले में जरा भी संजीदगी नहीं दिखाई। महिला ने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि जब तक आरोपी बनाए गए पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड नहीं किया जाता। वह लगातार धरना देगी। इस दौरान अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन

धरने के पहले दिन स्वामीनाथ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने भी महिला की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से मांगा 4 सवालों का जवाब:
1. घटना के 10 माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
2. मामले में संदिग्ध आरोपियों की कॉल डिटल व टावर लोकेशन क्यों नहीं प्राप्त की जा रही है?
3. घटना को अंजाम देने वाले पुलिस कर्मियों को अब तक सस्पेंड क्यों नहीं किया गया?
4. एसआईटी के गठन में इतना समय क्यों लग रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed