फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीबीआई ने गुरमीत राम रहीम की गुफा में जाकर की नपुंसक मामले की जांच

सीबीआई ने गुरमीत राम रहीम की गुफा में जाकर की नपुंसक मामले की जांच

Wed, 17 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने गुरमीत राम रहीम की गुफा में जाकर की नपुंसक मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
डेरा सच्चा सौदा में साधुुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले की मंगलवार को भी सीबीआई ने जांच की। सीबीआई के अधिकारी सदर थाना पुलिस को साथ लेकर सुबह डेरा सच्चा सौदा पहुंचे और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गुफा का गेट खुलवाया। सोमवार को गुरमीत राम रहीम की गुफा का गेट नहीं खुलने के कारण सीबीआई अंदर नहीं जा सकी थी।
सीबीआई की टीम जब डेरा में पहुंची तो डेरा प्रबंधन की पदाधिकारी शोभा इंसां ने उन्हें गुफा के गेट की चाभी थमा दी। गुफा के अंदर जाकर सीबीआई वहां स्थित पुराने हाल में गई। यहां पर जांच करने के बाद सीबीआई की टीम पुरानी कोठी की निशानदेही करने पहुंची। दूसरे दिन की जांच में सीबीआई ने डेरा सच्चा सौदा के एक और पूर्व सेवादार को अपने साथ लिया। पूर्व सेवादार ने सीबीआई अधिकारियों को डेरा के अंदर उन जगहों पर लेकर गया जहां पर साधुओं को रखा जाता था। यह जगह डेरा में पुरानी कोठी के नाम से जानी जाती है। सीबीआई की टीम डेरा सच्चा सौदा की प्रिंटिंग प्रेस में जाकर जांच की। यहां पर टीम ने लोगों से पूछताछ भी की। करीब ढाई घंटे तक डेरा सच्चा सौदा में जांच करने के बाद सीबीआई के अधिकारी डेरा के पिछले गेट से बाहर निकल गए। सीबीआई की टीम इंस्पेक्टर अरविंद्र कुमार और विजय यादव के नेतृत्व में सिरसा में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


भीड़ न जुटाने की चेतावनी
डेरा सच्चा सौदा में हर साल 25 जनवरी को बडे़ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होता है। इस बार भी डेरा ने कार्यक्रम के आयोजन की पूरी तैयारी कर रखी है। इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में डेरा अनुयायी आते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस बार आयोजन को लेकर डेरा प्रबंधन को चेतावनी जारी कर दी है। बाकायदा इसके लिए डेरा सच्चा सौदा में नोटिस चस्पा किया गया है। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से 25 अगस्त को हुए दंगे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने संभावना जताई है कि कार्यक्रम में आने वाली भीड़ हिंसा से जुडे़ सबूतों को नष्ट कर सकती है और साथी हिंसा भी फैला सकती है। इसलिए डेरा प्रबंधन को चेतावनी जारी कर कहा गया है कि इस बार कोई आयोजन न किया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन की से अनुमति ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नैन और चौहान की है तलाश
पुलिस को हिंसा मामले में डेरा के पदाधिकारी पीआर नैन और कृष्ण पाल चौहान की तलाश है। इन दोनाें के तार सिरसा हिंसा मामले से जुडे़ हुए हैं। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उक्त दोनों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। अगर ये दोनों जांच में शामिल नहीं होते तो इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा।


राकेश और सिपाही कर्मजीत तीन के रिमांड पर
पंचकूला और सिरसा हिंसा मामले में आरोपी अंबाला जेल में बंद हनीप्रति इंसां का पीए राकेश और पंजाब पुलिस के सिपाही कर्मजीत सिंह दोनों को अंबाला जेल से मंगलवार सुबह सिरसा कोर्ट में लाया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को सिरसा पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद दोनों को सिरसा पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने राकेश और कर्मजीत को तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। शहर थाना प्रभारी राम सिंह का कहना है कि हनीप्रीत के पीए राकेश और पंजाब पुलिस के सिपाही कर्मजीत सिंह से तीन दिन की रिमांड अवधि में सिरसा पूछताछ कर डेरा सच्चा सौदा में ले जाकर निशान देही करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed