{"_id":"59f62cf34f1c1b78548b9c6d","slug":"201509305587-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रकरण:हिंसात्मक कार्रवाई में एक और आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरा प्रकरण:हिंसात्मक कार्रवाई में एक और आरोपी काबू
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रकरण: हिंसात्मक कार्रवाई में एक और आरोपी काबू
सिरसा। शहर थाना पुलिस ने गत 25 अगस्त को सीबीआई अदालत द्वारा साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद जिला में डेरा समर्थकों द्वारा मचाए गए उत्पात के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शहर थाना पुलिस राजवीर सिंह निवासी गांव नाहरा हाल निवास गली नंबर एक परमार्थ कॉलोनी सिरसा को बेगू रोड पर पेपर मिल के समीप सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर लगाए नाके पर हिंसात्मक कार्रवाई को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई अदालत द्वारा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा समर्थकों ने गांव शाहपुर बेगू स्थित बिजलीघर, वीटा मिल्क प्लांट में आगजनी की। वहीं, पेपर मिल के समीप सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर लगाए गए नाके पर हिंसात्मक कार्रवाई को अंजाम दिया था।