फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलिसिया गश्त की खुली पोल, एक ही रात में कपास व अनाज मंडी की 21 दुकानों के टूटे ताले

पुलिसिया गश्त की खुली पोल, एक ही रात में कपास व अनाज मंडी की 21 दुकानों के टूटे ताले

Sat, 23 Feb 2019 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिसिया गश्त की खुली पोल, एक ही रात में कपास व अनाज मंडी की 21 दुकानों के टूटे ताले
एक ही रात में दो मंडियों की 21 दुकानों के टूटे ताले, एक दुकान से 25 हजार और दूसरी से स्कूटी चोरी, तिजोरी नहीं तोड़ पाए चोर
विज्ञापन

सिरसा। चोरों ने वीरवार देर रात अनाज व कपास मंडी की 21 दुकानों के ताले तोड़कर 25 हजार की नकदी और स्कूटी चोरी कर ली। इस दौरान चोरों ने दुकानों में रखी तिजोरियों को खोलने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। नकाबपोश चोरों ने चोरी की वारदात को वीरवार देर रात ढाई बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह आढ़ती अपनी दुकानों में पहुंचे तो 21 दुकानों के ताले टूटे मिले। चोर कपास मंडी की दुकान नंबर 28 मुंशीराम-युधिष्ठर कुमार से 25 हजार की नगदी जबकि दुकान नंबर 22 से एक स्कूटी चुराकर ले गए। इसके अलावा कई दुकानों के काउंटर में रखी हजारों की नकदी भी चोरी कर ली। इससे आढ़तियों में पुलिस के खिलाफ रोष है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी आर्यन चौधरी व शहर थाना प्रभारी विनोद काजला मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार कपास मंडी, एडीशनल मंडी और स्टेडियम रोड मंडी में शुक्रवार सुबह आढ़ती अपनी दुकानों में पहुंचे। उन्होंने अपनी दुकानें खोलनी शुरू की तो पता चला कि 21 दुकानों के ताले टूट पड़े हैं। उक्त दुकानों के आढ़तियों ने अंदर जाकर देखा तो अधिकांश सामान बिखरा पड़ा था और काउंटर में पड़ी नकदी गायब थी। इसके अलावा तिजोरी से भी छेड़छाड़ की हुई मिली। चोरी की बड़ी घटना से आढ़तियों में रोष फैल गया। इसके बाद डीएसपी आर्यन चौधरी व शहर थाना प्रभारी विनोद काजला मौके पर पहुंचे। डीएसपी आर्यन चौधरी ने आढ़तियों को भरोसा दिलाया कि अनाज व कपास मंडी में गश्त तेज की जाएगी और जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्त में लिया जाएगा। इसके उपरांत शहर थाना पुलिस ने आढ़तियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

दुकान नंबर 28 में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस दुकान में दो चोर देर रात तीन बजकर तीन मिनट पर घुसे। चोरों ने अंदर घुसने के साथ ही एक सीसीटीवी कैमरा रॉड से तोड़ दिया। इसके बाद काउंटर में पड़ी करीब 25 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। चोरों ने अलमारी खोलकर देखी, लेकिन उसमें नकदी नहीं मिली। सात मिनट में चोरी को अंजाम देने के बाद तीन बजकर दस मिनट पर चोर इस दुकान से वापस चले गए। दुकान नंबर 22 से चोर एक स्कूटी चुराकर ले गए। चोरों ने एडिशनल मंडी में तीन, स्टेडियम रोड मंडी में चार ,जबकि कपास मंडी में 14 दुकानों के ताले तोड़े। मोटी रकम की चाहत में चोरों ने दुकानों के भीतर रखे लकड़ी के काउंटरों एवं दुकानों के केबिन के दरवाजों के ताले भी तोड़ डाले। इस घटना का पता चलने पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मिंचनाबादी, पूर्व प्रधान गुरदयाल मेहता, कृष्ण मेहता, मनोहर मेहता, विजय चौधरी, कपिल वधवा सहित काफी संख्या में आढ़ती एकत्रित हुए। आढ़तियों का कहना है कि अगर मंडी क्षेत्र में पुलिस की गश्त रातभर होती तो चोर इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों ने की पीसीआर तैनाती की मांग
आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिंचनाबादी कहना है कि कपास मंडी में तीन गेट हैं। जबकि यहां सुरक्षा के लिए एक चौकीदार की तैनाती रहती है। आढ़तियों का कहना है कि मंडी क्षेत्र में चौकीदारों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही रात में पुलिस की ओर से मंडी में पीसीआर तैनात की जाए। आढ़त की दुकानों में आढ़ती सेफ (तिजोरी) में लाखों का कैश रखते हैं। सैकड़ों किलो वजनी तिजोरी के चलते चोर इसमें रखी नगदी नहीं चुरा सके।
इन दुकानों के टूटे ताले
चोरों ने स्टेडियम रोड मंडी में 31 ए सुरेंद्र सिंह-सुभाष चंद्र, 24 बी फतेह सिंह ट्रेडिंग कंपनी के अलावा कपास मंडी में 17 पदम कुमार-अनिल कुमार, 12 ए प्रकाश चंद एंड संस, 31 ए मैसर्ज प्रीतम चंद-ओमप्रकाश, 30 मुती ट्रेडिंग कंपनी, 29 मदनलाल-नवीन कुमार, 28 मुंशीराम-युधिष्ठर कुमार, 27 घोटलिया ट्रेडिंग कंपनी, 26 वसावा राम, 25 ए बलबीर चंद, 25 बी रामरखा-अमृतलाल, 24 बी. देशराज-अशोक कुमार, 24-ए जसंवत कुमार-कपिल कुमार, 22-ए कैलाश चंद्र-मुकेश कुमार, 13 ए टेकचंद-अमीर चंद, 7 नेभराज एंड कंपनी की दुकानों के ताले तोड़े। वहीं, एडीशनल मंडी में 17-बी संजय गर्ग-मदनलाल, 18-ए भारत ट्रेडिंग कंपनी, 19-ए कुलदीप ट्रेडिंग कंपनी, 12 ए सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी, गुरदित्ता मल मेहता की दुकानों के ताले तोड़े।
उत्तर भारत की सबसे बड़ी मंडी है सिरसा
सिरसा की अनाज मंडी का उत्तर भारत में प्रमुख स्थान है। गेहूं और कपास उत्पादन में सिरसा देश में नंबर-वन है। मंडी में रोजाना करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। सिरसा अनाज मंडी प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व सरकारी खजाने में जमा भी करवाती है।
प्रदेश व्यापार मंडल ने जताया रोष
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने अनाज मंडी में हुई चोरियों पर रोष व्यक्त किया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि सिरसा जिला में कानून व्यवस्था बहुत ही नाजुक है और पुलिस प्रशासन को इसे मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। दिन-प्रतिदिन सामने आ रहे चोरी के मामलों में व्यापारियों में खौफ है और भय के इस समय में व्यापारी अपना व्यवसाय नहीं कर पा रहा है। जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि एक ही रात में अनाज मंडी में इतने दुकानों के ताले टूटना स्पष्ट करता है कि पुलिस प्रशासन की सुरक्षा के दावे पूरी तरह से विफल है और चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है।

कोट्स
-----------------
आढ़तियों की ओर से आई शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों की वीडियो फुटेज जुटाई है। जल्द ही चोरों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मंडी क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने के साथ यहां पर पीसीआर की तैनाती भी कर दी गई है।
विनोद काजला, थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed