फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पीएनबी में फायरिंग करके लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को सात-सात साल कैद

पीएनबी में फायरिंग करके लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को सात-सात साल कैद

Fri, 21 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी में फायरिंग करके लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को सात-सात साल कैद
बैंक में फायरिंग कर लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को सात-सात साल कैद
विज्ञापन

सिरसा। पंजाब नेशनल बैंक की बणी शाखा में फायरिंग करके चार लाख रुपये लूटने वाले चार बदमाशों को सत्र न्यायालय ने सात-सात साल कैद व 13-13 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगभूषण गुप्ता ने 18 सितंबर की दोपहर आरोपियों को दोषी करार देकर सजा का फैसला सुरक्षित रख लिया था। सजायाफ्ता बदमाशों में रविंद्र सिंह, रामेश्वर, सुरेंद्र उर्फ फाइटर निवासी बनवाला हनुमंता व राजकुमार उर्फ राजू निवासी केरियांवाली फाजिल्का पंजाब शामिल है। इस वारदात में बैंक में मौजूद ग्राहक तरसेम सिंह बदमाशों की फॉयरिंग मेें घायल हो गया था और अन्य ग्राहकों व कर्मचारियों ने नीचे लेटकर अपनी जान बचाई थी।
पुलिस के अनुसार 26 अगस्त 2014 को गांव बणी के मुख्य बाजार में स्थित पीएनबी की शाखा में दोपहर बाद चार युवक बैंक में घुस गए। युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। बैंक के द्वार पर खड़े कर्मचारी रामचंद को शक हुआ और उन्होंने युवकों को रोकने की कोशिश की। एक लुटेरे ने पिस्तोल तान रामचंद को चुप करा दिया। बैंक के अंदर घुसते ही लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में सभी बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को घेरे में ले लिया और पिस्तोल तानकर सभी के हाथ ऊपर करवा दिए। बैंक के अंदर मौजूद 22 वर्षीय ग्राहक तरसेम सिंह ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी। पैर पर गोली लगने से तरसेम सिंह घायल हो गया। बैंक अधिकारी व कर्मचारी भी घबराकर नीचे लेट गए। इसके बाद लुटेरों ने नीले रंग के बैग में कैश काउंटर से चार लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दबोच लिए बदमाश
जब बैंक में वारदात हो रही थी एक बैंक कर्मचारी नत्था राम संयोगवश बाहर था और उसने अंदर एक कर्मचारी को हाथ ऊपर उठाए देखा तो मामला समझ गया और आसपास के ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया। लुटेरे जैसे ही बैंक से बाहर निकले ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। लुटेरों ने ग्रामीणों पर सीधी गोलियां चलाई, मगर जान की परवाह न करते हुए ग्रामीणों ने लुटेरों को दबोच लिया। ग्रामीणों ने लुटेरों से पिस्तौल छीन लिए और जमकर उनकी धुनाई की। इसके बाद रानियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed