{"_id":"5aa2efc34f1c1b9a758b4904","slug":"191520627651-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर ठीक न होने से आहत छात्रा ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेपर ठीक न होने से आहत छात्रा ने लगाई फांसी
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
अंग्रेजी विषय का पेपर उम्मीद के मुताबित नहीं होने से आहत दसवीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बी-ब्लॉक निवासी विजय कुमार की बेटी मैना (17) दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वीरवार को दसवीं की बोर्ड की परीक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का था। शाम को पेपर देकर मैना घर लौटी। रात को उसने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। मृतक के पिता विजय का कहना है कि रात को मैना की मां उसके कमरे में गई तो मैना फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पिता विजय कुमार का कहना है कि अंग्रेजी का पेपर ठीक ठीक नहीं होने के कारण मैना ने आत्महत्या की है। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
पेपर ठीक न होने से आहत छात्रा ने लगाया फंदा