{"_id":"5c044832bdec22418454fe0f","slug":"181543784498-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का एटीएम बदलकर निकाले 30 हजार रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का एटीएम बदलकर निकाले 30 हजार रुपए
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 30 हजार रुपए
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। शहर के सुरखाब चौक के निकट स्थित एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आई एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए। महिला के मोबाइल पर राशि निकालने का मैसेज आया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। जिसके बाद उसने बैंक अधिकारियों को सूचित कर एटीएम बंद करवाया।
जानकारी के अनुसार सिरसा के कंगनपुर रोड निवासी महिला प्रीत कौर 30 नवंबर की सांय को सुरखाब चौक के निकट स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने आई थी। इसी दौरान एटीएम के बाहर एक व्यक्ति अचानक उससे टकरा गया। जिससे उसका हाथ में लिया एटीएम नीचे गिर गया। व्यक्ति ने शातिर तरीके से उसका एटीएम बदल लिया और उसे अपना एटीएम पकड़ा दिया। शनिवार की सांय को उसके मोबाइल पर 30 हजार रुपए खाते से निकासी का मैसेज आया। जिसके बाद उसने अपना एटीएम संभाला तो वह बदला हुआ था। उसने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचित कर एटीएम बंद करवा दिया। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला ने शनिवार की सांय को एटीएम बदलने की शिकायत दी थी। जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।