फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दो दुकानों से हजारों की नगदी व सामान चोरी

दो दुकानों से हजारों की नगदी व सामान चोरी

Sun, 14 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दो दुकानों से हजारों की नगदी व सामान चोरी
दो दुुुुकानों से हजारों की नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। शहर में स्थित दो दुकानों से चोरों ने हजारों रुपये की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 9 निवासी विकास सिंगला ने बताया कि उसकी पंचमुखी चौक पर स्पेयर पार्ट की दुकान है। उसने बताया कि 9 अक्तूबर की दोपहर को वह किसी काम से पड़ोस की दुकान पर चला गया। दुकान में पड़े गल्ले को ताला लगाना भूल गया। इसी दौरान कोई व्यक्ति गल्ले में पड़ी 18500 रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसे घटना के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का निरीक्षण किया। वहीं दूसरे मामले में ऐलनाबाद बाईपास रोड पर मोबाइल की दुकान के संचालक दानाराम ने बताया कि 27 सितंबर की रात्रि को कोई व्यक्ति उसकी दुकान के गल्ले में रखा पर्स चोरी कर ले गया। पर्स में 4500 रुपये की नगदी, 4 एटीएस व पहचान पत्र व आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस था। शुक्रवार को जब दुकान पर आया तो पर्स गायब मिला। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की दो घटनाएं हुई हैं। दोनों में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed