{"_id":"5bbe5faa867a552868332ce6","slug":"181539202986-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमने जा रहे युवक पर फेंका तेजाब, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूमने जा रहे युवक पर फेंका तेजाब, दो पर केस दर्ज
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूमने जा रहे युवक पर फेंका तेजाब, दो पर केस दर्ज
रानियां। रानियां के वार्ड नंबर 9 निवासी एक युवक पर दो युवकों ने रंजिशन तेजाब फेंक दिया। यही नहीं दोनों युवकों ने तेजाब डालने के बाद उसे धक्का देकर रोड पर गिरा दिया। जिससे उसके दो दांत टूट गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर दोनों युवक भाग गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया।
पुलिस को दी शिकायत में रानियां के वार्ड नंबर 9 निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह फूलों की डेकोरेशन का काम करता है। 6 अक्तूबर की सांय को वह रोड पर घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान उसके पड़ोस के ही निवासी दो युवक आए और उसके पास बाइक रोककर पहले जातिसूचक गालियां दी। जब उसने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। उसके शोर मचाने पर दोनों उसे रोड पर धक्का देकर गिराकर मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने आकर उसे अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि संजय ने पड़ोस के ही रमन व रोहित पर तेजाब फेंकने व धक्का देकर गिराने के आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।