{"_id":"5b58db144f1c1b6f668b56e5","slug":"181532549908-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की अश्लील वीडियो बनकार ब्लैकमेल कर रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी की अश्लील वीडियो बनकार ब्लैकमेल कर रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिरसा। शहर के एक कारोबारी को हुस्न जाल में फांसकर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला कारोबारी से दस लाख रुपये की मांग करते हुए उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने व रेप केस में फंसने के डर से कारोबारी महिला को ढाई लाख रुपये दे चुका था। महिला के गिरफ्तार होने के बाद उसके पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो चुका है। पुलिस ने गिरोह में शामिल दो लोगों की पहचान करके उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सिरसा के सी ब्लॉक क्षेत्र निवासी एक कारोबारी 18 मई 2018 की रात को सिरसा क्लब में मौजूद था। इस दौरान उसके मोबाइल एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने उसे सिरसा क्लब के बाहर बुलाया। कारोबारी क्लब के बाहर गया तो उसे स्कूटी पर सवार एक महिला मिली। महिला ने कारोबारी को अपना नाम रानी उर्फ परमजीत कौर निवासी अहमदपुर बताया। रानी ने कारोबारी से कहा कि ‘मुझे आप से जरूरी सलाह लेनी है’। कारोबारी का कहना है कि वह रानी की बातों में आकर उसकी स्कूटी पर बैठ गया। इसके बाद रानी उसे नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक मकान में ले गई। रानी ने कारोबारी से कहा कि ‘आप बीयर पिओगे, कारोबारी ने कहा नहीं’ कारोबारी के मना करने के बावजूद रानी ने कारोबारी को बीयर पिला दी। इसके बाद दो युवक कमरे में आए और कारोबारी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद रानी ने उक्त दोनों युवकों के साथ मिलकर कारोबारी के कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद कारोबारी की अश्लील वीडियो बनाई गई और आरोपियों ने कारोबारी की जेब से 5500 रुपये की नगदी निकाल ली और धमकी दी कि दस लाख रुपये का इंतजाम करो। कारोबारी ने अपने पुत्र को फोन करके दो लाख रुपये मंगवाए। एक आरोपी दो लाख रुपये लेने कारोबारी के घर गया। दो लाख रुपये लेने के बाद उक्त लोगों ने कारोबारी को छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी लगातार कारोबारी से रुपयों की मांग करते रहे। डर के मारे कारोबारी महिला को रुपये देता रहा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर कारोबारी ने पुलिस थाने में शिकायत दी। इसके बाद सीआईए सिरसा व शहर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम महिला को कारोबारी से पांच हजार रुपये की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
बॉक्स
------------
कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली आरोपी महिला रानी को पुलिस ने गिरफ्तार करके ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महिला से पूछताछ में गिरोह में शामिल दो अन्य लोगों की पहचान राम निवास निवासी प्रेम नगर सिरसा व बसंत उर्फ जस्सा निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता सिरसा।