फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में थेहड़ पर खाली करवाए मकानों को ढहाया

प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में थेहड़ पर खाली करवाए मकानों को ढहाया

Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में थेहड़ पर खाली करवाए मकानों को ढहाया
थेहड़ पर खाली करवाए 12 मकानों को ढहाया
विज्ञापन

सिरसा। पुरातत्व विभाग द्वारा थेहड़ को खाली करवाने के दिए गए आदेशों के बाद प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार को जुलाई के प्रथम सप्ताह में खाली करवाए गए 15 मकानों में से 12 को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। एक-दो मकान जिनके ताले लगे हुए थे। उन्हें मकान मालिक के आने तक वैसे ही छोड़ दिया गया है। इस दौरान प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से निपट गई। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की ओर से कानूनगो श्रवण कुमार व मिल्खराज, पटवारी तेजभान, होशियारी सिंह मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ थेहड़ पर पहुंची। हालांकि पहले थेहड़ पर स्थापित दरगाह को गिराने को लेकर लोगों में रोष था। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी इस बात को लेकर चिंतित थे कि कहीं कोई विवाद खड़ा न हो जाए। लेकिन बाद में पता चला की थेहड़ पर स्थापित बड़ी दरगाह को नहीं तोड़ा जाएगा। जिसके बाद लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। इसके बाद पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक चली और जेसीबी की मदद से अधिकतर मकानों को गिरा दिया गया। मकान मालिक ट्रैक्टर-ट्रालियों में मलबा डालकर स्वयं ही लेकर जा रहे थे।
अब तक 300 के लगभग मकान हो चुके हैं खाली
बता दें कि अब तक थेहड़ से करीब 300 मकान खाली हो चुके हैं। जिनमें से अधिकतर को ढहा दिया गया है। जुलाई माह में प्रशासन की ओर से करीब 142 मकान खाली करवाए गए हैं। जिनमें से अधिकतर को जेसीबी से ढहा दिया गया है। मकान मालिक मकानों का मलबा भी ले जा चुके हैं।
विज्ञापन

कोट्स:
-प्रशासन की ओर से थेहड़ पर खाली किए गए मकानों को गिराने के लिए उन्हें अधिकारी नियुक्त किया गया था। सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तक मकानों को गिराने की कार्रवाई शांतिपूर्वक चली है। किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए पुलिस बल भी मौजूद रहा। कुछ मकानों को ताला लगा हुआ था। इसलिए उन्हें नहीं ढहाया गया है। मकान मालिक के आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्रवण कुमार, कानूनगो सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed