फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर दी जान

घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 24 May 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर दी जान
घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

सिरसा। गांव बप्पां में एक महिला ने बुधवार की देर शाम घरेलू कलह के चलते घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कुछ देर बाद परिजनों को घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना बारे सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को उतरवाकर अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगाें पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार करीब 24 वर्षीय अंजू पुत्री विजय कुमार निवासी सीसवाल की शादी तीन वर्ष पूर्व सिरसा के गांव बप्पां निवासी तिलकराज के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे एक बच्ची हुई और अब वह 5 माह से गर्भवती थी। विवाहिता के पिता विजय कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को तंग करते आ रहे थे। बुधवार की सांय ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी के साथ झगड़ा किया, जिसके कारण वह काफी परेशान थी। देर रात्रि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें अंजू के फांसी लगाने बारे सूचना दी। जब वे मौके पर गए तो उन्होंने शव को फंदे से उतार दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को फंदे पर लटकाया है, न कि उसने स्वयं फंदा लगाया है। महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed