फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खाकी पहनकर हेरोइन तस्करी करने वाले हवलदार वेद प्रकाश को लेकर दिल्ली रवाना हुई सीआईए

खाकी पहनकर हेरोइन तस्करी करने वाले हवलदार वेद प्रकाश को लेकर दिल्ली रवाना हुई सीआईए

Thu, 27 Dec 2018 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खाकी पहनकर हेरोइन तस्करी करने वाले हवलदार वेद प्रकाश को लेकर दिल्ली रवाना हुई सीआईए
हेरोइन तस्करी करने वाले हवलदार को लेकर सीआईए दिल्ली रवाना
विज्ञापन

सिरसा। लाखों की हेरोइन समेत पकड़े गए हवलदार वेद प्रकाश को लेकर सीआईए पुलिस बुधवार सुबह दिल्ली रवाना हो गई। वेद प्रकाश सीआईए को दिल्ली में सक्रिय ड्रग माफिया के ठिकानों तक लेकर जाएगा। सीआईए को उम्मीद है कि इस बार उसके हाथ हेरोइन तस्करी करने वाला बड़ा सरगना हाथ लग सकता है। हवलदार वेद प्रकाश इस गोरखधंधे से जुड़े कई लोगों को अच्छी तरह पहचानता है। सीआईए की टीम उसकी निशानदेही पर दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश देगी।

रिमांड के पहले दिन वेद प्रकाश ने सीआईए को बताया कि कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को लेकर उसकी ड्यूटी गांव बाजेकां स्थित एक स्कूल में लगी थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह साथी सुरजीत, गुरप्रीत सिंह व सुखप्रीत सिंह के साथ हेरोइन की खेप लेने दिल्ली चला गया। जींद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी हवलदार वेद प्रकाश को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर दले राम का कहना है कि सीआईए की टीम दिल्ली पुलिस का सहयोग लेकर ड्रग माफिया के रूप में सक्रिय नाइजीरियन की धरपकड़ कर रही है। बता दें कि सोमवार रात सीआईए सिरसा इंचार्ज इंस्पेक्टर दलेराम को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग बरूवाली की ओर से कार से भावदीन की तरफ आ रहे हैं। उनके पास हेरोइन की बड़ी खेप है। सूचना के आधार पर सीआईए ने भावदीन क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान सामने से आई एक कार को सीआईए टीम ने रुकवाया। कार में एक पुलिस कर्मी सहित तीन लोग सवार थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमे से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पुलिस कर्मी की पहचान हवलदार वेद प्रकाश निवासी गांव भावदीन, सुरजीत, गुरप्रीत सिंह व सुखप्रीत निवासी भावदीन के रूप में हुई। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने बताया कि ये होरोइन उन्होंने डिंग, सिरसा व सरदूलगढ़ में सप्लाई की जानी थी। बरामद हुई हेरोइन की कीमत 14 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed