फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डेंगू से एक स्टाफ नर्स की मौत के बाद उपचाराधीन दूसरी स्टाफ नर्स का हाल जानने पहुंचे अधिकारी

डेंगू से एक स्टाफ नर्स की मौत के बाद उपचाराधीन दूसरी स्टाफ नर्स का हाल जानने पहुंचे अधिकारी

Tue, 27 Nov 2018 02:31 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से एक स्टाफ नर्स की मौत के बाद उपचाराधीन दूसरी स्टाफ नर्स का हाल जानने पहुंचे अधिकारी
डेंगू से स्टाफ नर्स की मौत के बाद, अस्पताल प्रबंधन ने वार्डों व क्वार्टरों में करवाई फॉगिंग
विज्ञापन

सिरसा। रविवार को सिविल अस्पताल में कार्यरत डेंगू पॉजीटिव स्टाफ नर्स की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल के सभी वार्डों में स्प्रे का छिड़काव करवाया और सरकारी क्वार्टरों में फॉगिंग करवाई। इसके अलावा सोमवार सुबह अस्पताल के अधिकारी एक निजी अस्पताल में उपचार ले रही एक अन्य स्टाफ नर्स का हालचाल जानने भी पहुंचे। अधिकारियों ने स्टाफ नर्स की रिपोर्ट की भी देखी। वहीं एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी क्वार्टरों में रह रहे लोगों के सैंपल भरे। जिनमें से दो सैंपल डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं।
क्वार्टरों में रह रहे कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभाग की ओर से हर महीने क्वार्टरों का रेंट लिया जाता है। काफी सालों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्वार्टरों की मरम्मत नहीं करवाई गई है। जिसके कारण कई क्वार्टर तो खस्ताहाल में हैं। एक क्वार्टर को तो विभाग की ओर से कंडम घोषित किया गया है। क्वार्टर में रह रहे कर्मचारियों से रेंट वसूल किया जा रहा है। जबकि सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है।
विज्ञापन

क्वार्टरों में रह रहे कर्मचारी खोलेंगे विभाग के प्रति मोर्चा
डेंगू पॉजिटिव स्टाफ नर्स की मौत के बाद क्वार्टरों में रह रहे कर्मचारियों ने किराया देने के बाद भी मरम्मत न करवाने को लेकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बनाया है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि निजी अस्पतालों में उपचाराधीन कुछ स्टाफ सदस्य स्वस्थ होकर घर लौट आएं। उसके बाद वे इसके लिए तैयारी करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि उनके क्वार्टरों की ओर आने वाली सड़क पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत देने के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने सड़क की कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
-अस्पताल के सभी वार्डों में स्प्रे का छिड़काव करवा दिया गया है। क्वार्टरों में भी सांय को फोगिंग करवा दी गई है। क्वार्टरों में रह रहे लोगों के 18 सैंपल भरवाए गए हैं। जिनमें से दो सैंपल डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी स्टाफ व क्वार्टरों में रह रहे लोगों से एहतियात बरतने व बुखार होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की गई है।

-डॉ. दीप गगनेजा, मलेरिया अधिकारी।
कोट्स:
-देखिए, कर्मचारियों से किराया भी नॉर्मल लिया जा रहा है और वो भी सरकार के खाते में जाता है। कई सालों से मेंटिनेंस नहीं हुई है। कर्मचारी लिखित में देंगे तो मरम्मत करवा दी जाएगी।
-डॉ. गोबिंद गुप्ता, सिविल सर्जन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed