फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीएम हाऊस के बाहर जहर खाने का मामला:

सीएम हाऊस के बाहर जहर खाने का मामला:

Sat, 08 Sep 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सीएम हाऊस के बाहर जहर खाने का मामला:
महिला पुलिस ने दो घंटे तक चार आरोपियों से की पूछताछ
विज्ञापन

सिरसा। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास समक्ष जहर खाने वाली चौधरी देवीलाल विद्यापीठ की छात्रा मामले में चार आरोपी महिला थाने में पेश होकर जांच में शामिल हुए। इनमें आरोपी राहुल की मां अमरजीत , नरेश कुमार , लोकेश निवासी करनौली व शेरा निवासी नेजिया खेड़ा शामिल हैं। महिला पुलिस ने आरोपियों से दो घंटे तक कड़ी पूछताछ की। महिला थाना पुलिस ने आरोपी राहुल सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। इसमें आरोपी राहुल के खिलाफ छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उसे 29 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शेष आरोपियों ने अदालत से अग्रिम जमानत ले ली। महिला थाना प्रभारी सुनीत रानी ने बताया कि चार आरोपी पुलिस जांच में शामिल हुए हैं। इनको कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली हुई है। अब ये केस सिरसा से हिसार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
बता दें कि 25 जुलाई 2018 को हिसार निवासी 23 वर्षीय युवती ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास समक्ष जहर खा लिया था। इसके बाद पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी सिरसा के चौ. देवीलाल विद्यापीठ में पढ़ती थी। वर्ष 2017 में फतेहाबाद के गांव खुईयां निवासी राहुल से उसकी बेटी की दोस्ती हो गई। आरोप है कि राहुल ने दोस्ती का नाजायज फायदा उठाते हुए एक साजिश के तहत उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और उसे सिरसा के हुडा सेक्टर 20 स्थित एक मकान में ले गया। आरोप है कि राहुल ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में उक्त सारा घटनाक्रम एक दिसंबर 2017 से लेकर 16 मार्च 2018 के बीच होना बताया गया। पीड़िता ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया चाहा तो राहुल ने उसे उसके साथ शादी करने का वादा किया। शिकायत में चौ.देवीलाल विद्यापीठ के एमडी आकाश चावला व होस्टल वार्डन प्रवीना पर भी संगीन आरोप लगाए गए। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, साजिश, रास्ता रोकने , चोरी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

ये है नामजद आरोपी
नामजद आरोपियों में गांव खुईयां निवासी राहुल , राहुल का पिता विनोद, रविंद्र कुमार पूर्व सरपंच गांव खुईयां, सुखबीर निवासी शेरपुरिया, नरेश कुमार, लोकेश निवासी करनोली, जेसीडी होस्टल वार्डन प्रवीना, जेसीडी एमडी आकाश चावला,शेरा निवासी नेजिया, वीरभान सरपंच गांव मेहनाखेड़ा व एक आरोपी की मां-बहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed