फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बसपा नेताओं ने डीएसपी को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा, पुलिस ने जांच के लिए 6 टीमें बनाई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

बसपा नेताओं ने डीएसपी को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा, पुलिस ने जांच के लिए 6 टीमें बनाई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Sun, 01 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेताओं ने डीएसपी को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा, पुलिस ने जांच के लिए 6 टीमें बनाई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो सिरसा।
गांव गोरीवाला के मुख्य चौक में लगी संविधान निर्माता डा. भीमराम आंबेडकर की प्रतिमा का हाथ शुक्रवार की रात्रि को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को घटना के बारे में पता चला तो उनमें रोष फैल गया। इसके बाद समाज के लोग अंबेडकर सभा गोरीवाला के अध्यक्ष पवन कालवा के नेतृत्व में एकत्रित होकर गोरीवाला पुलिस चौकी में पहुंचे और शिकायत दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डबवाली किशोरी लाल, बीडीपीओ वेदपाल, नायब तहसीलदार गोरीवाला महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे व मुआयना किया। डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का निरीक्षण कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लोगों की भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने ग्रामीणों को शांति बनाऐ रखने व शरारती तत्वों पर निगाह रखकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
गांव गोरीवाला में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने के बाद समूचे दलित और पिछड़े समाज में जबरदस्त आक्रोश है। घटना के विरोध में बहुजन समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी ने डीएसपी रविंद्र सिंवर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बसपा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बसपा नेताओं ने कहा कि दलित समाज में जन्मे महापुरुषों की प्रतिमाओं के अपमान की यह पहली घटना नहीं है। ऐसे विघटनकारी लोगों की वजह से समाज में अराजकता का माहौल पैदा हो सकता है इसलिए ऐसे तत्वों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर बसपा के जिला प्रभारी भूषण लाल बरोड़, जिला महासचिव सेवानिवृत्त एसडीओ बाबूराम, जिला कार्यालय प्रभारी मा. रामभगत, विधानसभा हलकाध्यक्ष डॉ. राजकुमार, हलका महासचिव रतन लाल ठेकेदार, बलजीत सिंह कंबोज, डॉ. बंसीलाल दहिया, बुल्लेशाह, रामसिंह हांडीखेड़ा, ओमप्रकाश शेखुपुरिया, रोहताश मेहरा, पप्पू मसीह, मुकेश भाटिया, राजेश ढ़ैणवाल, प्रेम कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच के लिए बनाई 6 टीमें
डीएसपी किशोरी लाल ने बताया की घटना की तह तक जाने के लिये उन्होंने दो सीआईए, दो साइबर सैल, दो सदर पुलिस की टीमें बनाई हैं। जो अलग-अलग बिंदुओं पर जांच करके शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोग के लिये पंचायतें आई आगे:
क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सरपंच घटना की सूचना मिलते ही गोरीवाला पुलिस चौकी पहुंचे व घटना की निंदा की। उन्होंने पंचायतों की तरफ से पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का वादा किया। ताकि दोषी को शीघ्र पकड़ा जा सके।
बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करना निंदनीय: लीलू राम
बहुजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लीलूराम आसाखेड़ा व हिसार जोन के प्रभारी दयाराम जोईया ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा की घटना समाज को तोडने वाली है। इसके पीछे राजनैतिक कारण भी हो सकते हैं। उन्होंने संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

असामाजिक तत्वों को प्रशासन जल्द करे गिरफ्तार: डा. केवी सिंह
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. केवी सिंह ने उपतहसील गोरीवाला के बस स्टैंड के मेन चौक पर स्थित भारतरत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित करने की कड़ी निंदा करते हुए सरकार व प्रशासन से असामाजिक व शरारती तत्वों पर कड़ी से कड़ी कानूनी करवाई की मांग की है। साथ ही बाबा साहब की खंडित प्रतिमा के स्थान पर प्रशासन से अपने खर्चे पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित अनेक राज्यों में महापुरुषों की अनेकों प्रतिमाओं को खंडित कर अपमानित किया जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed