{"_id":"5b26c6c54f1c1bb36e8b86d1","slug":"171529267909-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में मिली 50 पेटी अवैध शराब, तस्कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में मिली 50 पेटी अवैध शराब, तस्कर फरार
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में मिली 50 पेटी अवैध शराब, तस्कर फरार
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सैल ने रविवार दोपहर चंडीगड़िया मोहल्ला स्थित एक मकान में छापामारी करके 50 पेटी देसी शराब बरामद की। छापामारी के दौरान तस्कर पम्मी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी इंस्पेक्टर अजय मोर को गुप्त सूचना मिली थी कि चंडीगढ़िया मोहल्ला स्थित एक मकान में काफी मात्रा में अवैध शराब पड़ी है। यहां से शहर में शराब की तस्करी की जाती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान मकान में 50 पेटी देसी शराब बरामद हुई। तस्कर पम्मी को पुलिस रेड का पता पहले ही चल गया था। जिस कारण वह मौके से भागने में कामयाब हो गया।