फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कैंटर से 15 किलोग्राम अफीम दूध बरामद

कैंटर से 15 किलोग्राम अफीम दूध बरामद

Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
कैंटर से 15 किलोग्राम अफीम दूध बरामद
कैंटर से 15 किलोग्राम अफीम दूध बरामद
विज्ञापन

ऐलनाबाद। नारकोटिक ब्यूरो चंडीगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ऐलनाबाद क्षेत्र के साथ लगती राजस्थान सीमा के निकट एक कैंटर से 15 किलोग्राम अफीम दूध के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गांव मल्लेकां निवासी प्रगट सिंह के रूप में हुई है। नारकोटिक सेल की टीम ने ऐलनाबाद थाने में कागजी कार्रवाई पूरी कर अफीम दूध को अपने कब्जे में ले लिया है।
चंडीगढ़ नारकोटिक सेल की टीम को सूचना मिली थी राजस्थान से एक कैंटर, जिसमें धनियां भरा हुआ है, इसमें अफीम दूध लाया जा रहा है, जिसे हरियाणा में बेचना था। सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर ऐलनाबाद क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर कैंटर चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने राजस्थान की सीमा से कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर कैंटर में टीम को 15 किलोग्राम अफीम दूध बरामद हुआ। टीम सदस्य आरोपी व कैंटर को हिरासत में लेकर ऐलनाबाद थाने में आए और कैंटर की पूरी तरह से तलाशी ली। इसके बाद टीम सदस्यों ने कागजी कार्रवाई करते हुए अफीम दूध को कब्जे में लेकर चंडीगढ़ साथ ले गई।
विज्ञापन



गांव जमाल से युवती लापता
सिरसा। राजस्थान से क्षेत्र के गांव जमाल में आई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव जमाल निवासी हरीसिंह ने बताया कि राजस्थान के नोहर से रिश्तेदार की लड़की उनके यहां आई हुई थी। सात अक्तूबर की रात्रि को वह अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने पहले गांव व बाद में रिश्तेदारी में भी उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed