{"_id":"5be890a1bdec226949007db2","slug":"161541968033-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम को कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम को कोर्ट ने भेजा जेल
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम को भेजा जेल
सिरसा। उपभोक्ताओं से करीब 1200 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम व प्रमोटर सुंदर सैनी को रविवार दोपहर सिरसा एसआईटी ने हिसार कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद सिरसा एसआईटी आरोपियों को हिसार सेंट्रल जेल में छोड़ आई। इससे पहले एसआईटी फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम के गांव शीशवाल पहुंची। सीएमडी राधेश्याम के घर से एसआईटी ने चार लाख रुपये जब्त किए।
पहली बार सीएमडी राधेश्याम के घर से रुपयों की बरामदगी हुई है। सिरसा एसआईटी ने राशि को सील करके इसे हिसार सिटी थाने के मालखाने में जमा करवा दिया है। एसआईटी इंचार्ज इंस्पेक्टर दलेराम ने बताया कि छह दिन की रिमांड अवधि के दौरान फ्यूचर मेकर कंपनी से जुड़ा सारा रिकॉर्ड व कंपनी के प्रोडक्ट्स का लेखाजोखा पुलिस ने जब्त किया है। चार लाख रुपये की नगदी आरोपी राधेश्याम के घर से मिली है। कंपनी के सारे खाते सील हुए पड़े हैं। रिमांड के दौरान आरोपियों को नासिक व भोपाल भी ले जाया गया। यहां पर कंपनी के ऑफिस की निशानदेही करवाई गई। फ्यूचर मेकर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को माहेश्वरी इंटरप्राइजेज के गोदाम में रखती थी।