फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दो हादसों में दो लोगों की मौत

दो हादसों में दो लोगों की मौत

Sat, 27 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दो हादसों में दो लोगों की मौत
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

सिरसा। अलग-अलग दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की पहचान हो गई है। जबकि दूसरे व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया है। पहले मामले में रात्रि को गांव ढुडियांवाली के निकट रोड किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हुई है। व्यक्ति की जेब से भी कोई कागजात या पहचान का साधन नहीं मिला है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

वहीं दूसरे मामले में गांव करीवाला के निकट तूड़े की ट्राली पर बैठे व्यक्ति की नीचे गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार संगरिया जिले के गांव संतपुरा निवासी करीब 45 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र मुंशीराम, जोकि मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह तूड़े की ट्राली भरकर करीवाला आ रहे थे। बलबीर तूड़े की ट्राली के उपर बैठा था। गांव के निकट ही पेड़ की टहनी लगने से बलबीर नीचे आ गिरा और उसकी मौके पर ही सिर में चोटें लगने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed