फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आलू से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को मारी ट्रक ने टक्कर, 2 घायल

आलू से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को मारी ट्रक ने टक्कर, 2 घायल

Sun, 05 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आलू से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को मारी ट्रक ने टक्कर, 2 घायल
आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी ट्रक ने टक्कर, 2 घायल
विज्ञापन

ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या - 9 पर गांव मिठड़ी के निकट शुक्रवार मध्य रात्रि एक ट्रक ने आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 लोग घायल हो गए। घायलों को ओढां के सामुदायिक केंद्र के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लिया। पंजाब के गांव बीड़तलाब निवासी बूटा सिंह व शेरजीत सिंह दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू भरकर बठिंडा से सिरसा के लिए चले थे। आधी रात ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही मिठड़ी व टप्पी के बीच पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्राली पर बैठा शेरजीत उछलकर दूर जा गिरा तो वहीं चालक बूटा सिंह सीट पर ही फंस गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक भगा ले गया। सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थय केंद्र की एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को ओढां लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया। लेकिन परिजन दोनों को बठिंडा ले गए। इस दुर्घटना में बूटा सिंह को हाथ पर व शेरजीत को कमर पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों के बयानों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed