फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   42 हजार रुपये के मोबाइल की जगह निकली साबुन

42 हजार रुपये के मोबाइल की जगह निकली साबुन

Wed, 04 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
42 हजार रुपये के मोबाइल की जगह निकली साबुन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रानियां।
नगर के एक युवक को ऑनलाइन मोबाइल खरीदना उस समय महंगा पड़ गया जब मोबाइल की जगह साबुन निकला। युवक ने इसके लिए रानियां थाना में कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत देेकर कार्रवाई की मांग की है।

रानियां के वार्ड नंबर पांच निवासी मनीष जैन पुत्र चिमन लाल ने मंगलवार को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने एक मार्च को एक ऑनलाइन कंपनी से एक मोबाइल फोन का ऑर्डर किया। उसने बताया कि यह मोबाइल एक्सचेंज ऑफर के तहत 36,399 रुपये एटीएम से भुगतान कर ऑर्डर किया था। कंपनी ने उसे पांच मार्च को एक कोरियर सर्विस के माध्यम से डिलीवर किया। फोन की पैकिंग खराब होने के कारण उसने फोन को वापस लेने का आग्रह किया तो कंपनी ने दूसरा मोबाइल भेज दिया और कोरियर ब्वॉय नया फोन देकर पुराना फोन ले गया। जब उसने सिरसा ऑफिस में वह फोन खोलकर देखा तो उसमें साबुन निकला। मनीष ने कहा कि इसके बाद उसने कंपनी को 19 मार्च को शिकायत दी तो कंपनी ने पहले तो अनेक तारीखें दी और बाद में दो अप्रैैल 2018 तक फोन देने की बात कही। जब इसके बाद कंपनी के कस्टमर केयर पर बात की गई तो जिस फोन का बिल कंपनी ने भेजा था वह 16 फरवरी को ही एक्टीवेट है जिससे प्रतीत होता है कि कंपनी ने धोखाधड़ी की है। मनीष ने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई है कि उक्त धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उधर रानियां थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि मनीष की शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed