फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   चैनलों के सिगनल चोरी करने पर केबल संचालक पर एफआईआर

चैनलों के सिगनल चोरी करने पर केबल संचालक पर एफआईआर

Sun, 18 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
चैनलों के सिगनल चोरी करने पर केबल संचालक पर एफआईआर
चैनलों के सिगनल चोरी करने पर केबल संचालक पर एफआईआर
विज्ञापन

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राईजेज की शिकायत पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
टीवी चैनलों केे सिग्नल चोरी करके अवैध प्रसारण करने के मामले में पुलिस ने फाई और स्टार केबल नेटवर्क के संचालक सवा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। कालांवाली थाना पुलिस ने उक्त कार्रवाई जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अधिकारी अमित कुमार की शिकायत पर की है।

मंडी कालांवाली क्षेत्र मेें फाईव स्टार केबल नेटवर्क विभिन्न चैनलों का प्रसारण करता है। शिकायतकर्ता अमित कुमार का पुलिस को दी शिकायत में कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी मंडी कालांवाली में फाइव स्टार केबल नेटवर्क का संचालक सवा सिंह जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राईजेज के चैनलों जैसे जी टीवी, जी सिनेमा, पोगो आदि के सिगनल चोरी करके इनका प्रसारण कर रहा है। उनकी टीम ने कालांवाली क्षेत्र में सर्वे किया तो सूचना सही मिली। सिगनल चोरी करके जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राईजेज के साथ-साथ प्रदेश सरकार को टैक्स का काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जांच अधिकारी कैलाश चंद का कहना है कि आरोपी केबल संचालक सवा सिंह के खिलाफ चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed