{"_id":"5cf18ebcbdec22077268b166","slug":"15593346343-sirsa-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस पशु से टकराया बाइक चालक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लावारिस पशु से टकराया बाइक चालक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली। लावारिस पशु की चपेट में आने से वीरवार को सिरसा रोड स्थित नंदीशाला में बतौर प्रबंधक कार्यरत सुंदर नगर निवासी 24 वर्षीय अमित कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार को शहर थाना पुलिस ने मृतक अमित कुमार के पिता जगदीश दुबे के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार वीरवार करीब साढ़े 9 बजे नंदीशाला से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह चौटाला रोड स्थित ए-वन धर्मकांटा के समीप पहुंचा तो सड़क के बीचों-बीच खड़े लावारिस पशु से टकरा गया। जिसके फलस्वरूप वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, श्री दुर्गा मंदिर एरिया में बाबू नानक चंद एडवोकेट वाली गली में दान एकत्रित कर रहे कुष्ठ आश्रम के एक रोगी को लावारिस पशु ने अपने सींगों से उठाकर नीचे पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।