फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   इंकम टैक्स की रेड पड़ने की बात कहकर शीशपाल ने जगदीश के घर रखे थे रुपये

इंकम टैक्स की रेड पड़ने की बात कहकर शीशपाल ने जगदीश के घर रखे थे रुपये

Tue, 21 May 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
इंकम टैक्स की रेड पड़ने की बात कहकर शीशपाल ने जगदीश के घर रखे थे रुपये
सिरसा/ओढ़ां। फरीदाबाद की सीआईए स्टाफ ने तीन गाड़ियों में ओढ़ा के बनवाला गांव में रेड करके करीब 11 लाख रुपये की नकली सिक्के पकड़े। सीआईए ने यह कार्रवाई फतेहाबाद के भड़ोलियावाली गांव के शीशपाल की निशानदेही पर उसके ममेरे भाई जगदीश के घर पर की। जगदीश के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि अग्रोहा टोल प्लाजा के मैनेजर शीशपाल उसकी बुआ का बेटा है।
विज्ञापन

शीशपाल सोमवार रात को साढ़े नौ बजे अकेले कार पर अपने ममेरे भाई जगदीश और ओमप्रकाश के घर पर पहुंचा। रात को उसने अपने ममेरे भाईयों जगदीश और ओमप्रकाश को बताया कि उसके पास अग्रोहा और भावदीन टोल प्लाजा का ठेका है। उसके टोल प्लाजा पर इनकम टैक्स की रेड पड़ने वाली है, इसलिए वह रुपये उसके घर पर रखकर जा रहा है। शीशपाल के ममेरे भाई ओमप्रकाश ने बताया कि उसका भाई जगदीश सीधा साधा इंसान है। हमें रात को इसलिए शक भी नहीं हुआ क्योंकि जिस कंपनी में वह काम कर रहा है, उसका हिसार और सिरसा टोल प्लाजा का ठेका है। शीशपाल ने हमें बताया था कि रात को रेड कभी भी पड़ सकती है, इसलिए वह सुबह वापस आकर इसे ले जाएगा। हमें लगा कि टोल प्लाजा पर ज्यादातर सिक्कों की जरूरत होती है, इसलिए उसके पास सिक्के होंगे। वह खुद ही तूड़ी वाले कमरे में सिक्कों को दबा कर आया और बोला कि वह यहीं से ही निकाल कर इन्हें ले जाएगा।
विज्ञापन


अप्रैल में नई कंपनी ने लिया था ठेका, मैनेजर का फोन बंद, दो दिन से छुट्टी पर
अप्रैल महीने में गोहाना की एक कंपनी ने हिसार और अग्रोहा का टोल कलेक्ट करने का ठेका लिया था। जब कोई नई कंपनी ठेका लेती है तो वह अपना ही स्टाफ नियुक्त करती है। इसलिए भावदीन और अग्रोहा टोल प्लाजा पर पूरा स्टाफ बदल दिया गया। पिछले दो दिनों से भावदीन टोल प्लाजा के मैनेजर अरविंद सिंह छुट्टी पर चल रहे हैं। स्टाफ के कर्मचारी ने बताया कि वह पत्थरी की शिकायत बताकर छुट्टी पर गए हुए हैं। मैनेजर का फोन भी बंद आ रहा है। बता दें कि फरीदाबाद पुलिस ने कुछ दिनों पहले नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह को पकड़ा था। यह गिरोह टोल प्लाजा और होटलों में पांच और दस रुपये के सिक्कों की सप्लाई करता था। इस गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर ही फरीदाबाद की सीआईए टीम ने सब इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश के नेतृत्व में सिरसा में कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed