फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   खून से सना युवक का शव मिला, मामला दर्ज

खून से सना युवक का शव मिला, मामला दर्ज

Thu, 04 Oct 2018 02:05 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खून से सना युवक का शव मिला, मामला दर्ज
खून से सना युवक का शव मिला, केस दर्ज
विज्ञापन

डबवाली। उपमंडल के गांव अबूबशहर की अनाज मंडी में बुधवार की सुबह एक युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। अंदेशा जताया जाता है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। मृतक की पहचान गांववासी 22 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र मोहन लाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान पर दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह एक ग्रामीण ने गांव की अनाज मंडी में एक युवक के खून से सने शव पड़े होने की सूचना सरपंच को दी। सरपंच ने तुरंत इस घटना बाबत चौटाला पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही चौटाला चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। गांव अबूबशहर में हुई मर्डर की सूचना पर डीएसपी डबवाली किशोरी लाल और सदर थाना प्रभारी राज कुमार भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर प्रमाण जुटाने के प्रयास किए। इस दौरान मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक की पहचान की अपने बेटे सुनील कुमार के तौर पर की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस को दिए ब्यान में मृतक सुनील कुमार के पितामोहन लाल ने बताया कि उसका पुत्र मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह वह अपनी माता को रिश्तेदारी में छोडने सूरतगढ़ गया था और शाम को ही वापिस आया था। करीब साढ़े 8 बजे उसे गांव गिदड़खेड़ा निवासी सूरज और गांव चौटाला निवासी संदीप अपने साथ उसे बाइक पर बिठाकर कहीं ले गए। पूरी रात वह घर नहीं आया। उन्होंने कई बार उसे फोन करने का प्रयास किया। लेकिन सुनील का फोन बंद था। उन्होंने बताया कि एक बार फिर सुबह उन्होंने फोन मिलाया, लेकिन तब तक भी उसका फोन बंद आ रहा था। लगभग 9 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने बेटे को मृत अवस्था में पाया। मोहन लाल ने अपने बेटे की हत्या के लिए उक्त दोनों युवकों को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन

बॉक्स:
पुलिस ने मृतक सुनील कुमार के पिता मोहन लाल के ब्यानों के आधार पर गांव गिदडख़ेड़ा निवासी सूरज पुत्र भजन लाल तथा गांव चौटाला निवासी संदीप पुत्र प्रेम कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक सुनील की गर्दन के पीछे गहरी चोटों के निशान हैं जबकि उसके पैरों पर भी किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं जो उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राज कुमार, सदर थाना प्रभारी डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed