{"_id":"5b86fbd942c792463a2e5c20","slug":"151535572953-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुर्टवाला स्कूल का मामला: दो दिन और बढ़वाई प्राचार्य ने छुट्टी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भुर्टवाला स्कूल का मामला: दो दिन और बढ़वाई प्राचार्य ने छुट्टी
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुर्टवाला स्कूल का मामला: दो दिन और बढ़वाई प्राचार्य ने छुट्टी
सिरसा। गांव भुर्टवाला के सरकारी स्कूल के फंड को खुर्दबुर्द करने के मामले में देे दिन से छुट्टी पर चल रहे स्कूल के प्राचार्य ने दो दिन की छुट्टी और बढ़वा ली है। हालांकि जांच अधिकारी नियुक्त की गई ऐलनाबाद की बीईओ राजेश चौहान का कहना है कि प्राचार्य की छुट्टी का जांच से कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि वे तो रिकॉर्ड के आधार पर जांच कर रहे हैं। प्राचार्य का पूरा रिकॉर्ड उनके पास है। हालांकि प्राथमिक जांच में ये बात स्पष्ट हो चुकी है स्कूल प्राचार्य सुभाष लाल ने स्कूल के खाते में आई सरकारी फंड की राशि को खुर्दबुर्द किया है, लेकिन इसके बावजूद प्राचार्य को जांच में शामिल न करना समझ से परे की बात है।
ये था मामला:
बता दें कि गांव भुर्टवाला के सरकारी स्कूल के प्राचार्य सुभाष लाल के पास गांव कर्मशाना स्कूल की भी डीडी पावर है। प्राचार्य पर दोनों स्कूलों के खातों में आई सरकारी फंड की 12 से 13 लाख रुपये की राशि को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि प्राचार्य ने बड़े शातिर तरीके से इस कार्य को अंजाम दिया। लेकिन किसी जागरूक व्यक्ति को इस बात की भनक लग गई। जिस पर उन्होंने प्राचार्य से पूछताछ की। प्राचार्य के कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिए जाने पर मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा को दी गई। डीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी नियुक्त कर रिपोर्ट सौंपने को कहा। सोमवार को मामले की जांच की जानी थी। लेकिन प्राचार्य दो दिन के मेडिकल लीव पर चले गए। दो दिन बाद फिर से उन्होंने दो दिन की छुट्टियां और बढ़वा ली। ऐसे में कहा जा सकता है कि जांच के नाम पर महज खानापूर्ति ही की जा रही है।
कोट्स:
-प्राचार्य का पूरा रिकॉर्ड उनके कब्जे में है। रिकॉर्ड की जांच चल रही है। जांच कर रिपोर्ट डीईओ को सौंपी जाएगी। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-राजेश चौहान, जांच अधिकारी व बीईओ ऐलनाबाद।