{"_id":"5b58db044f1c1be94b8b6d17","slug":"151532549892-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल बच्ची की मौत होने के बाद परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल बच्ची की मौत होने के बाद परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल बच्ची की मौत होने के बाद परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
सिरसा। मंगलवार रात सड़क हादसे में घायल सात वर्षीय बच्ची की बुधवार शाम हिसार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर अस्पताल स्टॉफ पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी विनोद काजला मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। बच्ची की मां तन्नू का आरोप है कि उनके पास बच्ची के उपचार के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए डॉक्टरों ने ठीक ढंग से उपचार नहीं किया जिससे बच्ची की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गौशाला मौहल्ला निवासी सुंदर मजदूरी करता है। उसकी सात वर्षीय बेटी मन्नूू अपनी मां तन्नू के साथ मंगलवार शाम को बाजार गई थी। रात करीब साढे आठ बजे मां-बेटी ऑटो रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे थे कि घंटाघर चौक के पास मन्नू अचानक ऑटो से नीचे गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने मन्नू को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मन्नू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घरवाले घायल बच्ची को उपचार के लिए हिसार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले आए। बुधवार शाम को उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत होने पर परिजन हंगामा किया। परिजनों अस्पताल स्टॉफ के साथ हाथापाई करने लगे तो अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके पास बच्ची के उपचार के लिए रुपये नहीं थे। रुपयों का प्रबंध करने में देरी हो गई इसलिए अस्पताल स्टॉफ ने मन्नू का सही ढंग से उपचार नहीं किया। वहीं अस्पताल स्टॉफ ने परिजनों के आरोप को गलत बताया है।