फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बहन का सहारा लेकर भाई ने युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

बहन का सहारा लेकर भाई ने युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Tue, 24 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बहन का सहारा लेकर भाई ने युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
बहन के सहयोग से भाई ने एक युवती का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया और दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़वाया। इस घटना में आरोपी युवक की दो बहनों के अलावा उसके दो दोस्त में शामिल थे। सदर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक, उसकी बहनों और दोस्तों खिलाफ तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में साढे़ 18 वर्षीय युवती ने बताया कि 15 अप्रैल 2018 को वह घर पर अकेली थी। दोपहर को गांव में रहने वाला अनिल उनके घर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अनिल ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। युवती का कहना है धमकी के डर से उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

17 अप्रैल को आरोपी युवक की छोटी बहन उससे मिलने उनके घर आई। युवती का आरोप है कि जब वह उसे छोड़ने गली में जा रही थी तो युवती का भाई अनिल और उसके दो साथी उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर भिवानी ले गए। भिवानी में आरोपी अनिल की बड़ी बहन का ससुराल है। आरोप है कि अनिल की बड़ी बहन ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और अनिल दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती का कहना है अपहरण के बाद उसके परिजनों को आसपास से जानकारी हुई और वे उसे तलाश करते हुए 19 अप्रैल को भिवानी पहुंचे और आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़वाया। युवती ने परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार वाले उसे 21 अप्रैल को सदर पुलिस थाने में ले आए। युवती ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी अनिल ने अपनी छोटी बहन और बड़ी बहन भी सारी साजिश में शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट समक्ष कलमबद्ध बयान दर्ज
युवती की शिकायत और बयानों के आधार पर गांव सिकंदरपुर निवासी आरोपी अनिल कुमार, उसकी छोटी और बड़ी बहन, दोस्त सुनील व बंटी के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण और बंधक बनाने का केस दर्ज किया है। युवती का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। सोमवार को युवती के अदालत समक्ष कलमबद्ध बयान में दर्ज करवाए गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-विनोद कुमार, सदर थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed