{"_id":"5988bb134f1c1b1d698b45b8","slug":"151502133011-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी के घर से 80 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ी के घर से 80 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ी के घर से 80 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
रानियां।
नगर के सुलतानपुरिया मार्ग पर एक घर में सेंध लगाकर एक लाख की नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। मकान मालिक ने पुलिस थाना रानियां में चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नगर वार्ड नंबर आठ में सुलतानपुरिया मार्ग पर रात को अज्ञात चोरों ने मकान मालिक गुरमीत सिंह के घर का ताला तोड़ घर में घुस गए। चोरों ने घर की अलमारी में रखे एक लाख रुपये की नकद राशि, नौ तोले सोना और 25 तोले चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जाग खुलने पर मकान मालिक को चोरी की घटना का पता चला। जब वह सोमवार सुबह उठा तो घर में सामान बिखरा हुआ था और घर के मकान का ताला टूटा हुआ था। गुरमीत सिंह ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और उसने 47 हजार की भैंस बेची और 28 हजार का कबाड़ बेचा है। करीब 17 हजार उसके बेटे की अलमारी में रखे हुऐ थे, जिस कमरे में चोरी की घटना हुई वहां उसका बेटा सोया करता था। उसका बेटा अपनी पत्नी को रक्षाबंधन के लिए मायके लेकर गया हैै। उनका परिवार रात्रि को घर के बहार कूलर लगा कर सो रहे थे। उन्होंने यह पैसा बिजली का बिल भरने के लिए रखा हुआ था। सोमवार को सुबह पांच बजे वह उठे तो देखा की कमरे के बाहर का ताला आरी के ब्लेड से काट रखा था और घर का सारा समान बिखरा पड़ा था उन्होंने चोरी की शिकायत रानियां पुलिस को दे दी है। उधर, थाना प्रभारी ने कहा कि गुरमीत सिंह की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरों का सुराग लगाने के लिए फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया गया है। जल्द की चोरों का पता लगा लिया जाएगा।