{"_id":"5c82ca15bdec2213ec621190","slug":"141552075285-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी सवार दो युवक 34 ग्राम हेरोईन सहित काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी सवार दो युवक 34 ग्राम हेरोईन सहित काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवक 34 ग्राम हेरोइन सहित काबू
सिरसा। जिले की सीआईए पुलिस ने गश्त के दौरान गांव डिंग क्षेत्र से गाड़ी सवार दो युवकों को 34 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी युवकों की पहचान जगदीप सिंह व गोविंद सिंह निवासी पीरांवाली हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए सिरसा पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान डिंग क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे गाड़ी सवार दोनों युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवकों को काबू कर उनकी तलाशी ली। पुलिस ने उनके कब्जा से 34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और उनसे पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी।