{"_id":"5c059624bdec2241b7710026","slug":"141543869988-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना रजनीश को सीआईए ने किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना रजनीश को सीआईए ने किया काबू
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चोर गिरोह का सरगना और एक अन्य काबू
सिरसा। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर दलेराम के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना को सीआईए पुलिस ने रात्रि को गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पन्नीवाला मोटा निवासी रजनीश के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने 29 नवंबर को बाइक चोर गिरोह के सदस्यों राजपाल उर्फ राजा व बुधराम वासी पन्नीवाला मोटा को काबू करके उनके कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद की थी। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उनके गिरोह का सरगना रजनीश है। जिसके साथ मिलकर वे मोटरसाइकिल चुराते हैं। दोनों आरोपियों को ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेजकर आरोपी रजनीश की तलाश शुरू की गई थी।
पुलिस की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि आरोपी रजनीश गांव में ही घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत छापामारी कर उसे मौके से काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी ने सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की कुल 12 वारदातें कबूल की। उसे अदालत में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की 2 अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। वहीं एक अन्य घटना में सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड करके विकास उर्फ विक्की वासी नेजिया खेड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल जो उन्होंने सुभाष बस्ती सिरसा से चोरी किया था व एक मोटरसाइकिल राजगढ़ राजस्थान से चोरी किया था, बरामद की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।