{"_id":"5bbe5f9d867a5528296ccaa1","slug":"141539202973-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 ग्राम हेरोइन व पिस्तौल सहित दो युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27 ग्राम हेरोइन व पिस्तौल सहित दो युवक काबू
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 ग्राम हेरोइन और पिस्तौल सहित दो युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो ओढां। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 27 ग्राम हेरोइन व एक पिस्तौल सहित दो युवकों को काबू किया है। पहले मामले में सदर डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान शक के आधार पर गंगा-जंडवाला बिश्नोइयां रोड पर जा रहे एक युवक को रोका। पुलिस ने युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.5 ग्राम हेरोइन, 20 हजार रुपए की नगदी व पेंट की जेब से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। युवक की पहचान अश्वनी कुमार वासी गंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उससे नकदी व पिस्तौल के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि नकदी व हेरोइन बेचकर लेकर आया है। पुलिस ने हेरोइन, नकदी व पिस्तौल को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में बड़ागुढ़ा पुलिस ने 22.22 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को काबू किया है। युवक की पहचान राजू निवासी बीरुवालागुढ़ा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार बड़ागुढ़ा पुलिस रात्रि को गश्त पर थी। इसी दौरान झोरडरोही रोड पर एक युवक हाथ में काले रंग का लिफाफा लेकर आ रहा था। शक के आधार पर जब युवक को रोककर तलाशी ली गई तो लिफाफे से पुलिस ने 22.22 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में राजू ने बताया कि वह हेरोइन मलड़ी निवासी सुखराज से खरीद कर लाया हूं। पुलिस ने राजू के बताए अनुसार सुखराज की तलाश भी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हंसराज ने बताया कि रात्रि को गश्त के दौरान युवक को पुलिस ने शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। युवक के कब्जे से 22.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।