{"_id":"5b5b80dd4f1c1b4c748b7742","slug":"141532723421-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात चोरों ने शराब के ठेके में सेंध लगाकर हजारों की नकदी व शराब चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात चोरों ने शराब के ठेके में सेंध लगाकर हजारों की नकदी व शराब चुराई
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेके से हजारों की नकदी और शराब चोरी
कालांवाली। पुराना सहारा क्लब कार्यालय में चल रहे शराब के ठेके से अज्ञात चोर सेंध लगाकर हजारों रुपये की नकदी व शराब चुराकर ले गए। ठेके के संचालक ने इसकी सूचना कालांवाली पुलिस को दे दी थी। कालांवाली पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ठेका संचालक काका सिंह व बिट्टू सिंह ने बताया कि ठेके के कारिंदे करीब 11 बजे ठेके को बंद करके ठेके के बाहर ही सोये हुए थे। जब वे सुबह करीब 5 बजे ग्राहक को शराब देने के लिए उठे तो देखा कि ठेके में गल्ला व अन्य सामान बिखरा हुआ था। ठेके के कमरे में छत से सेंध लगाई हुई थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने गल्ले व अन्य सामान की जांच की तो पता चला कि गल्ले से करीब 8200 रुपये और एक बोतल अंग्रेजी शराब की गायब थी। जिसकी शिकायत उन्होंने कालांवाली पुलिस को दे दी थी। वहीं अन्य मामले में रेलवे फाटक के नजदीक स्थित ठेके पर भी अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस की पीसीआर गश्त के दौरान आने पर ही अज्ञात चोर चोरी किए बिना ही वहां से फरार हो गए। वहीं थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है।