{"_id":"5ab558a44f1c1bb9758b6fe9","slug":"141521834148-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। गांव भंगू के रेलवे फाटक के पास एक युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। गांव बड़ागुढ़ा निवासी काला सिंह (25) कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। शुक्रवार को उसने गांव भंगू के निकट ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस और परिजनों को दी। शाम को पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
सिरसा। गांव संघर साधा के पास सड़क हादसे में घायल महिला की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति मंगालिया निवासी देवीलाल ने बताया कि वीरवार सुबह उसकी पत्नी सावित्री देवी सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।