{"_id":"62927debcd095302836ccd9b","slug":"14-lakh-28-thousand-crypto-transferred-to-accounts-by-hacking-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: आईडी हैक कर खातों में ट्रांसफर किए 14 लाख 28 हजार के क्रिप्टो, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा: आईडी हैक कर खातों में ट्रांसफर किए 14 लाख 28 हजार के क्रिप्टो, तीन पर केस दर्ज
Sun, 29 May 2022 01:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 01:24 AM IST
सार
शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
fraud new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टो करेंसी बेलेट की आईडी हैक करके दो लाख 80 हजार ट्रायन क्रिप्टो ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। क्रिप्टो की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख 28 हजार रुपये है। ऐलनाबाद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव काशी का बास निवासी संत लाल छापोला ने बताया कि आरोपी जयपुर के झोटावाली निवासी बबलेश वर्मा ने उसकी बैलेट की आइडी को हैक कर ली।
विज्ञापन
इस दौरान उसने धोखाधड़ी से ट्रायन क्रिप्टो की चोरी करके सात अलग-अलग खातों में राशि डाल दी। उसने बताया कि यह वारदात बीती 9 जून 2021 की है। इस मामले में पुलिस साइबर सैल ने जांच करते हुए आरोपी बबलेश व उसकी मां विनोद कुमारी और उसके पिता जगदीश को आरोपी पाया। पीड़ित ने मामले के दौरान उनके खातों की डिटेल भी पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन