{"_id":"5cd07669bdec220766494e44","slug":"131557165673-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक परेशानी के चलते लगाई फांसी हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मानसिक परेशानी के चलते लगाई फांसी हुई मौत
विज्ञापन
डबवाली। गांव अबूबशहर में मजदूरी का कार्य करने वाले एक युवक ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक वह किसान दर्शन कुमार के खेत में मजदूरी का कार्य करता था। रविवार को कार्य के बाद घर चला गया। इसके बाद रात्रि को घर से गायब हो गया। परिजनों ने जब तलाश की तो सुबह दर्शन कुमार के खेत में ही उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत डबवाली के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक राकेश के भाई कुलदीप के ब्यानों के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। कलदीप ने बताया कि कुछ समय पूर्व राकेश के बेटे की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। शायद इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
- प्रेम कुमार, एसआई, सदर थाना डबवाली