फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एफआईआर दर्ज कर, कापी देने की बात पर अडे़ हैफेड मेनेजर, सोमवार को भी खरीद व उठान नहीं हो सका शुरू

एफआईआर दर्ज कर, कापी देने की बात पर अडे़ हैफेड मेनेजर, सोमवार को भी खरीद व उठान नहीं हो सका शुरू

Tue, 23 Apr 2019 03:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज कर, कापी देने की बात पर अडे़ हैफेड मेनेजर, सोमवार को भी खरीद व उठान नहीं हो सका शुरू
ऐलनाबाद । सोमवार सुबह से ही मंडी में खरीद चालू करवाने के आढ़ती एसोसिएशन व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास बेनतीजा रहे। हैफेड मेनेजर के साथ लंबी चली बैठक में वह इसी बात पर अड़े रहे कि जब तक मामले में एफआईआर दर्ज होकर, कॉपी उनके पास नहीं आती। उससे पहले खरीद को लेकर कोई फैसला नहीं हो सकता। बता दें कि गत दिन आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व हैफेड मैनेजर में हुई तकरार के बाद स्थानीय मंडी में तीनों एजेंसियों द्वारा खरीद बंद की हुई है जो सोमवार को भी शुरू नहीं हो सकी । उधर खरीद शुरू न होने से सबसे ज्यादा नुकसान मंडी में गेहूं लेकर बैठे किसानों का हो रहा है। वहीं आढ़ती व ट्रासपोर्टर काम न चलने के कारण हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे एसएचओ साधुराम, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान जय सिंह गोरा सोसायटी कार्यालय में हैफेड मैनेजर से बात करने पहुंच गए। हैफेड मैनेजर प्रदीप ऑफिस में नहीं थे। जिसके दो घंटे बाद हैफेड मैनेजर फील्ड से ऑफिस में पहुंचे। उधर खरीद सुचारु करवाने के लिए तहसीलदार रानियां जितेंद्र सिंह व एसडीएम के रीडर तेजप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद करीब 1 घंटा तक चली बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल सका। आढ़तियों ने हैफेड के मैनेजर से आग्रह किया कि वे गेहूं की खरीद शुरू करें क्योंकि इससे आढ़तियों व किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मगर हैफेड के मैनेजर इस बात पर अड़े रहे कि पहले दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए तथा उन्हें इसकी कॉपी दी जाए। उन्होंने बताया कि वे यह कॉपी उचाधिकारियों को भेजेंगे फिर जैसा आदेश उच्चाधिकारियों से मिलेगा, उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी में बढ़ रही परेशानी
उच्चाधिकारियों को चाहिए कि वे जल्द से जल्द खरीद शुरू करवाएं क्योंकि मंडी में गेहूं की आवक जोरों पर है और मंडी में उठान न होने के कारण अव्यवस्था हो रही है तथा आढ़तियों को गेंहू मंडी से बाहर गिराना पड़ रहा है। उन्होंने हैफेड के उच्चाधिकारियों से आग्रह किया कि वे गेहूं की खरीद शीघ्र शुरू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय सिंह गोरा, अध्यक्ष आढ़ती एसोसिएशन ऐलनाबाद
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
उन्होंने रविवार को ऑनलाइन शिकायत कर दी थी मगर अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की । मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है हैफेड चीफ जरनल मेनेजर आरपी साहनी व डीएम संदीप पुनिया इस विवाद को लेकर ऐलनाबाद पहुंच रहे हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर के उन्हें कॉपी उपलब्ध करवाएगी तभी खरीद शुरू की जाएगी।

-प्रदीप खन्ना, हैफेड मैनेजर ऐलनाबाद

उनके पास शिकायत आ गई है । इस बारे में उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। डीएसपी जगदीश कुमार को मामले के बारे में बता दिया है । शीघ्र ही वार्तालाप कर मामले में बनती उचित कार्रवाई की जाएगी ।
-साधु राम, एसएचओ ऐलनाबाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed