{"_id":"5a1c4b3f4f1c1bc8678be387","slug":"131511803711-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए व्यक्ति पर न्यायिक परिसर में हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए व्यक्ति पर न्यायिक परिसर में हमला
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
झगडे़ के मामले में पेशी पर आए व्यक्ति पर सोमवार दोपहर न्यायिक परिसर में ही कुछ लोगोें ने हमला कर दिया। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अदालतों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने हमलावरों को खदेड़ दिया, लेकिन न्यायिक परिसर के पार्किंग स्थल पर फिर से दोनों पक्ष भीड़ गए और दोनों तरफ से पत्थर बाजी हुई। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो झगड़ा कर रहे लोग त्तितर-बित्तर हो गए। हमले में घायल व्यक्ति को उसके परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इस घटना के बाद वकीलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पास पहुंचे। इसके बाद न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार जेई कॉलोनी निवासी गुरमेज सिंह की झगड़े के मामले में एसीजेएम कोर्ट में सोमवार को पेशी थी। अदालत में पेशी भुगतने के बाद गुरमेज सिंह अपने वकील की सीट पर जाकर बैठ गया। दोपहर एक बजे लंच टाइम होने के बाद वकील व गुरमेज सिंह आपस में केस को लेकर चर्चा कर रहे थे कि आठ-दस लोग सीट पर आए और गुरमेज पर हमला कर दिया। हमले के बाद न्यायिक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अदालत के अंदर जाने वाले मेन गेट पर खड़े सिपाही सतीश कुमार ने गुरमेज सिंह को हमलावरों के चुंगल से छुड़वाया।
कुछ देर बाद गुरमेज सिंह न्यायिक परिसर से बाहर जाने लगा तो पार्किंग स्थल पर फिर से झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस फोर्स जैसे ही मौके पर पहुंची हमलावर फरार हो गए। घायल गुरमेज सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चेहरे पर कुर्सी लगने से गुरमेज सिंह को गहरी चोट आई हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा गार्डों की सेशन जज के सामने हुई परेड
हमले के तुरंत बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी वकीलों की सुरक्षा को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिमलेश तंवर के पास पहुंचे। वकीलों ने सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए सेशन जज ने पुलिस अधीक्षक को फोन किया। इसके बाद पुलिस अधिकारी अदालत परिसर में पहुंचे और अदालत परिसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों को जमकर लताड़ लगाई। सुरक्षा अधिकारी ने सभी सुरक्षा गार्डों की सेशन जज के सामने परेड करवाई। सेशन जज बिमलेश तंवर ने गार्डों से कहा कि उनकी सुरक्षा का दायरा केवल अदालत परिसर नहीं बल्कि पूरा न्यायिक परिसर है। वकील की सीट पर जब हमला हुआ तो तुरंत वहां सुरक्षा गार्ड क्यों नहीं पहुंचे। सुरक्षा गार्डों ने अपनी गलती पर सेशन जज से क्षमा मांगी।
होने चाहिएं 100 गार्ड, हैं मात्र दस
हाईकोर्ट के निर्देश पर अदालत परिसर के चारों तरफ सुरक्षा दीवार का निर्माण किया गया है। इस चार दीवारी में 14 अदालतें हैं। पेशी पर आए लोगाें व अदालतों की सुरक्षा के लिए आधुनिक हथियारों से लैस दस पुलिस कर्मचारियों की तैनात जिला पुलिस की ओर से की गई है, जबकि पूरे न्यायिक परिसर की चाक चौबंद सुरक्षा के लिए 100 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती जरूरी है। जिला पुलिस में कर्मचारियों की कमी के चलते पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की तैनाती विभाग नहीं कर पा रहा। ऐसे में दस पुलिस कर्मचारियों पर पूरे न्यायिक परिसर की सुरक्षा बेहद मुश्किल है।
दो आरोपियों की हो चुकी है हत्या
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कीअदालत के गेट के सामने वर्ष 2012 व 2014 में पेशी पर लाए गए दो हत्यारोपियों की गोली मारकर हत्या हो चुकी है। इसके बाद सुरक्षा के दृष्टि से सिरसा अदालत परिसर की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई। सुरक्षा दीवार के निर्माण के अलावा परिसर में सुरक्षा गार्डों की तैनाती कर दी गई। सुरक्षा प्रबंधों के चलते अब केवल एक गेट से ही अदालत परिसर में प्रवेश संभव है। एक बार जो अंदर दाखिल हो गया तो वह बिना आसानी से बाहर नहीं जा सकता।
वर्जन
गुरमेज सिंह की शिकायत पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में से चार को नामजद किया गया है बाकि अन्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गुरमेज का आरोप है कि हमला उन लोगों ने ही किया जिनके साथ उसका झगड़ा हुआ था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है।
-इंस्पेक्टर राम सिंह, इंचार्ज शहर थाना सिरसा।
पेशी पर आए व्यक्ति पर न्यायिक परिसर में हमला
वकील की सीट पर हुए हमले से वकीलों में मची अफरा-तफरी,
पार्किंग स्थल पर दोनों पक्षों में हुई पत्थरबाजी
सुरक्षा को लेकर चिंतित बार एसोसिएशन मिली सेशन जज से,
कहा, वकीलों की सुरक्षा को लेकर भी उठाए जाएं कदम
सेशन जज ने एसपी से की बात, अदालत परिसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्डों की हुई सेशन जज के समक्ष परेड, मांगी क्षमा